एंटरटेनमेंट

‘तुम्हें याद करेंगे…’, किसके निधन से टूट गए बोमन ईरानी? सोशल मीडिया पर लिखा भावुक नोट

Published

on

दिग्गज अभिनेता बोमन ईरानी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके प्यारे डॉग लिसा का निधन हो गया। अभिनेता ने बुधवार, 11 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर लिसा को श्रद्धांजलि दी और अपने दर्द को शब्दों में बयां किया। बोमन ईरानी ने इंस्टाग्राम पर लिसा की कई खूबसूरत और यादगार तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में लिसा परिवार के सदस्यों के साथ नजर आ रही है, जो उनके साथ बिताए गए खास और खुशहाल पलों की झलक दिखाती हैं।

बोमन ईरानी के डॉगी का निधन

पोस्ट में बोमन ने लिखा, “लिसा, लिसा, लिसा… तुम दुनिया की सबसे नखरीली, चाहने वाली और सबसे प्यारी डॉगी थीं, क्योंकि तुम सबसे शाही, नेक और कोमल आत्मा थीं।” उन्होंने आगे बताया कि जो लोग आमतौर पर कुत्तों से दूरी बनाए रखते थे, वे भी लिसा को देखकर खुद को रोक नहीं पाते थे। “जो कुत्तों से दूर रहते थे, वे भी तुमसे प्यार करने लगते थे। और जो पहले से डॉग लवर थे, वे तुम्हें ‘सबसे बेहतरीन’ कहते थे,” उन्होंने लिखा।

बोमन ने डॉगी की याद में लिखा नोट

बोमन ने यह भी साझा किया कि लिसा की मौजूदगी घर के माहौल को बदल देती थी। “जब तुम अपना हक जताती थीं, तो कमरे का गुस्सा प्यार में बदल जाता था। तुम्हारे कमरे में आते ही उदासी दूर हो जाती थी। तुम अपनी आवाज से बहस तक बंद करवा देती थीं, क्योंकि तुम्हें लोगों का झगड़ना पसंद नहीं था।” पोस्ट के अंत में अभिनेता ने लिखा, “तुम्हारी ऊर्जा बुरी चीजों को दूर कर देती थी और अच्छी चीजों को अपनी ओर खींच लाती थी। हम तुम्हें बहुत याद करेंगे, मेरी प्यारी लिसा।”

दोस्तों ने व्यक्त की संवेदनाएं

बोमन के इस भावुक पोस्ट के बाद उनके दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के साथियों ने भी कमेंट सेक्शन में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। अभिनेत्री डियाना पेंटी, राशिका डुग्गल और अनुपम खेर ने हार्ट इमोजी के जरिए दुख जताया। वहीं तारा शर्मा ने लिखा, “यह सुनकर बहुत दुख हुआ, बोमन। आपको मेरी गहरी संवेदनाएं। लिसा की आत्मा को शांति मिले। उसने मुझे हमारी प्यारी ब्लैक लैब टिया की याद दिला दी, जिसका कुछ महीनों पहले निधन हो गया था। वह बेहद कोमल और स्नेहशील थी। यह दुखद खबर है, लेकिन वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version