एंटरटेनमेंट

बॉबी देओल को सनी देओल ने खास अंदाज में विश किया बर्थडे, ‘बॉर्डर 2’ एक्टर ने भाई पर लुटाया प्यार

Published

on

90 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता बॉबी देओल ने अपनी चॉकलेटी पर्सनैलिटी और दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। फैंस के बीच वह प्यार से ‘लॉर्ड बॉबी’ के नाम से जाने जाते हैं। इन दिनों बॉबी देओल अपने करियर की दूसरी और बेहद शानदार पारी खेल रहे हैं। आज बॉबी देओल अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्हें बॉलीवुड से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।

सनी देओल ने भाई को दी जन्मदिन की बधाई

बड़े भाई सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बॉबी को जन्मदिन की बधाई दी। सनी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे छोटे भाई, लॉर्ड बॉबी।” इसके साथ उन्होंने बॉबी देओल के साथ अपनी कुछ यादगार तस्वीरें भी साझा कीं। बॉबी देओल को जन्मदिन पर अभिनेत्री काजोल ने भी खास अंदाज में विश किया। काजोल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “तुम हर दिन और भी जवान होते जा रहे हो। जन्मदिन मुबारक हो।”

सेलेब्स ने विश किया बर्थडे

वहीं अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी बॉबी देओल के लिए पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे बॉबी देओल सर। इस साल आपको अच्छी सेहत और ढेर सारी खुशियां मिलें।” इनके अलावा वेब सीरीज आश्रम में भोपा स्वामी का दमदार किरदार निभाने वाले अभिनेता चंदन रॉय सान्याल ने भी बॉबी देओल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आश्रम सीरीज की कई तस्वीरें शेयर करते हुए बॉबी के साथ अपनी बॉन्डिंग को भी दिखाया।

बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्में

अगर बॉबी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें, तो इस साल वह आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा में नजर आने वाले हैं। फिलहाल फिल्म में उनके किरदार को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जिस तरह के रोल्स में बॉबी देओल हाल के वर्षों में दिखे हैं, उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अल्फा में भी वह एक दमदार और यादगार किरदार निभाएंगे। इसके अलावा बॉबी देओल साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ में भी नजर आएंगे। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज को लेकर इन दिनों मामला कोर्ट में चल रहा है, जिसके चलते इसकी रिलीज डेट पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version