एंटरटेनमेंट

Border 2 BO Collection: पांचवें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने कितनी की कमाई? जानकर रह जाएंगे दंग

Published

on

सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले चार दिनों में ही भारतीय बॉक्स ऑफिस से 177 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 251 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

फिल्म के पांचवें दिन पर टिकी निगाहें

अब सभी की निगाहें फिल्म के पांचवें दिन यानी मंगलवार (27 जनवरी) के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी हुई हैं। इसकी वजह यह है कि लंबे वीकेंड के बाद अब दर्शक वापस अपने कामकाज में लौट चुके हैं, जिससे फिल्म की रफ्तार पर असर पड़ सकता है।

सिनेमाघरों में भारी भीड़

दरअसल, ‘बॉर्डर 2’ के शुरुआती चार दिन एक लॉन्ग वीकेंड (शुक्रवार से सोमवार/26 जनवरी) के दौरान आए, जहां ऊंची टिकट कीमतों के बावजूद सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली। हालांकि मंगलवार से वर्किंग डे की शुरुआत हो चुकी है और टिकट की कीमतों में भी कटौती की गई है। ऐसे में ट्रेड एनालिस्ट्स के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि कम टिकट दाम और वर्किंग डे के बीच फिल्म अपने कलेक्शन को किस हद तक बनाए रख पाती है।

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को ‘बॉर्डर 2’ की कमाई कुछ इस तरह दर्ज की गई—

सुबह 8 बजे तक: 0.05 करोड़ रुपये

सुबह 9 बजे तक: 0.18 करोड़ रुपये

सुबह 10 बजे तक: 0.41 करोड़ रुपये

सुबह 11 बजे तक: 0.72 करोड़ रुपये

दोपहर 12 बजे तक: 1.30 करोड़ रुपये

दोपहर 1 बजे तक: 2.23 करोड़ रुपये

दोपहर 2 बजे तक: 3.56 करोड़ रुपये

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शाम और नाइट शोज़ के साथ फिल्म का डे-5 टोटल कलेक्शन किस आंकड़े तक पहुंचता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version