एंटरटेनमेंट

Border 2 BO Collection: छठे दिन कैसा रहा सनी देओल की फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन? जानिए टोटल कलेक्शन

Published

on

Border 2 BO Collection Day 6: ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनकर छाई हुई है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस फिल्म का क्रेज़ गणतंत्र दिवस के लंबे वीकेंड के बाद भी थमता नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को मजबूत पकड़ बनाए रखने के बाद अब फिल्म बुधवार को 200 करोड़ क्लब में एंट्री के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

बरकरार है ‘बॉर्डर 2’ का जलवा

फिल्म ने शुक्रवार से लेकर सोमवार (26 जनवरी) तक के लॉन्ग वीकेंड में करीब 180 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी। वीकेंड खत्म होने के बाद वर्किंग डे शुरू होते ही मंगलवार को कलेक्शन में हल्की गिरावट जरूर आई, लेकिन इसके बावजूद करीब 19.50 करोड़ रुपये की कमाई यह साफ दर्शाती है कि दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज़ अभी भी बरकरार है।

पांच दिनों में हुआ तगड़ा कलेक्शन

अगर कुल कमाई की बात करें तो रिलीज़ के पांच दिनों में ‘बॉर्डर 2’ ने 199.50 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। अब सबकी नजरें बुधवार के कारोबार पर टिकी हैं, जहां फिल्म के 200 करोड़ क्लब में शामिल होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

Sacnilk के मुताबिक, बुधवार यानी छठे दिन फिल्म की शुरुआती कमाई इस प्रकार रही—

सुबह 8 बजे तक: 0.05 करोड़

सुबह 9 बजे तक: 0.14 करोड़

सुबह 10 बजे तक: 0.30 करोड़

सुबह 11 बजे तक: 0.48 करोड़

दोपहर 12 बजे तक: 0.83 करोड़

दोपहर 1 बजे तक: 1.45 करोड़

दोपहर 2 बजे तक: 2.33 करोड़ रुपये

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म दूसरे वीकेंड में एक बार फिर बड़ी छलांग लगा सकती है। हालांकि, शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ की रिलीज़ से ‘बॉर्डर 2’ को कड़ी टक्कर मिलने की संभावना भी जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version