एंटरटेनमेंट

Border 2 में सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र को कैसे दी श्रद्धांजलि? देख खुशी से फूले नहीं समा रहे फैंस

Published

on

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आज यानी 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। देशभक्ति के जज्बे से भरी इस फिल्म ने जहां एक ओर दर्शकों को भावुक किया है, वहीं इसके शुरुआती क्रेडिट्स ने भी सभी का ध्यान खींच लिया है।

सनी देओल ने पिता को खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि

दरअसल, फिल्म के ओपनिंग क्रेडिट में जिस तरह से सनी देओल का नाम दिखाया गया है, वह दर्शकों के लिए चौंकाने वाला और भावनात्मक दोनों रहा। सनी देओल के नाम के सामने लिखा नजर आता है- “सनी देओल (धर्मेंद्र का बेटा)”। इस खास क्रेडिट को फैंस दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि के रूप में देख रहे हैं। धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को हुआ था और इसके बाद यह पहला मौका है, जब सनी देओल किसी बड़ी फिल्म में इस तरह अपने पिता को याद करते नजर आए हैं।

फैंस भी हुए इमोशनल

सोशल मीडिया पर इस क्रेडिट को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “एक सुपरस्टार का परिचय देने का इससे बेहतर और सम्मानजनक तरीका नहीं हो सकता।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “बॉर्डर 2 की टीम ने धर्मेंद्र जी को बेहद सलीके से श्रद्धांजलि दी है।” कई लोगों का मानना है कि सनी देओल ने यह दिखा दिया कि वह आज भी खुद को सबसे पहले धर्मेंद्र का बेटा मानते हैं, न कि सिर्फ एक स्टार।

फिल्म छू लेगी दिल

आपको बता दें, फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। सनी देओल ने इस फिल्म के जरिए लीड रोल में दमदार वापसी की है। उनके साथ वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और देशभक्ति, बलिदान व जांबाजी की कहानी को आगे बढ़ाती है। कुल मिलाकर, ‘बॉर्डर 2’ न सिर्फ एक वॉर फिल्म है, बल्कि भावनाओं और यादों से जुड़ी एक सशक्त श्रद्धांजलि भी है, जिसने रिलीज के साथ ही दर्शकों के दिल को छू लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version