देश
होली से पहले दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, ‘लाल किला’ और ‘चांदनी चौक’ लश्कर-ए-तैयबा के निशाने पर
होली से पहले राष्ट्रीय राजधानी Delhi में बड़े आतंकी हमले की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पिछले साल नवंबर में Red Fort के पास हुए धमाके के बाद एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। ताजा खुफिया इनपुट के आधार पर राजधानी में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।
Lashkar-e-Taiba रच रहा धमाकों की
सूत्रों के मुताबिक, आतंकी संगठन Lashkar-e-Taiba (LeT) लाल किला, Chandni Chowk और प्रमुख धार्मिक स्थलों को IED धमाकों के जरिए निशाना बनाने की साजिश रच रहा है। इन इनपुट्स के बाद दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
भारत में हमले की योजना
बताया जा रहा है कि 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित एक मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद से आतंकी संगठन भारत में हमले की योजना बना रहा है। खुफिया सूत्रों का दावा है कि दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों, खासकर लाल किले और चांदनी चौक के आसपास गतिविधियां बढ़ाने की कोशिश की जा सकती है।
लाल किला, चांदनी चौक और धार्मिक स्थलों पर बढ़ी सुरक्षा
इनपुट मिलते ही पुलिस ने लाल किला, चांदनी चौक और आसपास के धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष जांच अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
सतर्क हुईं सुरक्षा एजेंसियां
गौरतलब है कि 10 नवंबर 2025 की शाम ट्रैफिक के बीच एक कार में विस्फोट हुआ था, जिससे कई गाड़ियों में आग लग गई और कई लोगों की जान चली गई थी। बताया गया था कि धमाके से पहले वह कार करीब तीन घंटे तक लाल किले की पार्किंग में खड़ी थी। उस घटना के बाद राजधानी समेत देशभर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया था और कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। ताजा अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं।