एंटरटेनमेंट
Dhurandhar The Revenge में होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री! डायरेक्टर से है करीबी रिश्ते
‘धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज होते ही फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। इसी बीच ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से जुड़ी एक बड़ी और दिलचस्प खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में बॉलीवुड की एक पॉपुलर एक्ट्रेस अहम भूमिका निभाती नजर आ सकती हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।
‘धुरंधर 2’ में नजर आएंगी यामी गौतम?
दरअसल, ‘धुरंधर 2’ एक मल्टी-स्टारर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकार दिखाई देंगे। इसके अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना के रहमान डकैत वाले किरदार की फ्लैशबैक स्टोरी भी दिखाई जाएगी। इसी बीच मीडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस यामी गौतम इस फिल्म में अहम भूमिका निभा सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यामी कैमियो रोल में नजर आएंगी और इसके लिए वह करीब 5 दिनों की शूटिंग भी पूरी कर चुकी हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कहा जा रहा है कि पहली ‘धुरंधर’ के दौरान यामी गौतम की जो इच्छा अधूरी रह गई थी, वह अब उनके पति और फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर 2 के जरिए पूरी होने वाली है।
विक्की कौशल के कैमियो की भी चर्चा
इससे पहले यह खबर भी सामने आ चुकी है कि अभिनेता विक्की कौशल भी रणवीर सिंह की इस फिल्म में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। वहीं, फिल्म में ‘बड़े साहब’ का किरदार कौन निभाएगा, इसे लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है।
19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
डायरेक्टर आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। मंगलवार को रिलीज हुए इसके लेटेस्ट टीजर को फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। यह स्पाई थ्रिलर फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। माना जा रहा है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर पहले पार्ट से भी बड़ा धमाका करेगी। गौरतलब है कि धुरंधर पार्ट 1 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 895 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि वर्ल्डवाइड इसकी कमाई लगभग 1350 करोड़ रुपये रही थी। ऐसे में सीक्वल से फैंस की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं।