एंटरटेनमेंट

Dhurandhar की सिंगर के कॉन्सर्ट में महिलाओं संग हुई छेड़खानी, Jasmine Sandlas ने किया कुछ ऐसा… वायरल हुआ वीडियो

Published

on

फिल्म ‘धुरंधर’ के चर्चित गाने ‘शरारत’ से सुर्खियां बटोरने वाली सिंगर जैस्मीन सैंडलस इन दिनों अपने भारत दौरे पर हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने हाल ही में राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक भव्य कॉन्सर्ट किया। हालांकि इस शो के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। जैस्मीन ने बीच परफॉर्मेंस में ही शो रोक दिया और साफ कहा कि जब तक वहां मौजूद महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी, वह दोबारा गाना शुरू नहीं करेंगी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कॉन्सर्ट में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार

दरअसल, कॉन्सर्ट के दौरान भीड़ में अचानक हंगामा मच गया। जैस्मीन की नजर भीड़ में मौजूद दो पुरुषों पर पड़ी, जो महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। यह देखते ही सिंगर ने तुरंत सख्त रुख अपनाया। उन्होंने मंच से ही सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया कि उन दोनों को तुरंत बाहर निकाला जाए।

सिंगर ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाए कदम

जैस्मीन ने माइक पर कहा, “सिक्योरिटी, प्लीज इन दोनों पुरुषों को यहां से हटाइए। ये इन महिलाओं को परेशान कर रहे हैं। अगर महिलाएं मेरे कॉन्सर्ट में सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं, तो मैं परफॉर्म नहीं करूंगी।” इसके बाद उन्होंने अपना शो कुछ समय के लिए रोक दिया। उनके इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। लोग उनकी संवेदनशीलता और महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के फैसले की तारीफ कर रहे हैं।

वायरल हुआ वीडियो

इसी कॉन्सर्ट के दौरान एक और खास पल देखने को मिला। ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ में नजर आ चुकीं अभिनेत्री आयशा खान अचानक स्टेज पर पहुंच गईं, जिससे दर्शक हैरान रह गए। इसके बाद जैस्मीन और आयशा ने साथ में ‘शरारत’ पर डांस किया, जो दर्शकों के लिए सरप्राइज बन गया। आयशा ने मंच पर कहा, “मैं स्टेज पर आकर सारे स्टेप्स भूल गई। यहां आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं हमेशा जैस्मीन से कहती हूं कि उनकी आवाज भगवान का आशीर्वाद है।” जैस्मीन सैंडलस बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में कई हिट गानों के लिए जानी जाती हैं। ‘शरारत’ के अलावा उन्होंने ‘पॉइजन बेबी’, ‘इल्लीगल वेपन 2.0’, ‘नशा’ और ‘तरस’ जैसे लोकप्रिय गीतों में अपनी आवाज दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version