एंटरटेनमेंट
Dhurandhar 2 में ‘बडे़ साहब’ के रोल के लिए फाइनल हुआ इस एक्टर का नाम! पहले भी पर्दे पर बन चुका विलेन
सुपरस्टार Ranveer Singh की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। खासतौर पर मूवी के रहस्यमयी किरदार ‘बड़े साहब’ को लेकर दर्शकों की जिज्ञासा चरम पर है। पहले ऐसी खबरें आई थीं कि इस रोल के लिए Salman Khan का नाम सामने आया है, लेकिन बाद में ये महज अफवाह साबित हुईं। अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स की ‘बड़े साहब’ की तलाश लगभग पूरी होती नजर आ रही है।
इमरान हाशमी की एंट्री?
निर्देशक Aditya Dhar की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में गिनी जा रही है। 19 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म में रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस के किरदार में दिखाई देंगे। कहानी पहले भाग की घटनाओं को आगे बढ़ाती है। सीक्वल में R. Madhavan, Arjun Rampal, Rakesh Bedi, Sara Arjun और Sanjay Dutt जैसे कलाकार नजर आएंगे। वहीं Yami Gautam के कैमियो की पुष्टि हो चुकी है। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि रहस्यमयी ‘बड़े साहब’ का किरदार इस बार Emraan Hashmi निभा सकते हैं। पहले भाग में इस खलनायक का जिक्र सिर्फ नाम से हुआ था, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई थी।
कहानी और किरदारों पर चर्चा
पहली फिल्म में ‘बड़े साहब’ को बेहद रहस्यमयी अंदाज में पेश किया गया था। कयास लगाए गए थे कि यह किरदार दाऊद इब्राहिम या मसूद अजहर जैसी विवादित शख्सियतों से प्रेरित हो सकता है। अब खबर है कि राज जुत्शी फिल्म में पाकिस्तानी जनरल की भूमिका निभा सकते हैं, जबकि इमरान हाशमी ‘बड़े साहब’ के रूप में नजर आ सकते हैं। हालांकि, इस पर अभी आधिकारिक मुहर लगनी बाकी है।
पहले भी निभा चुके हैं निगेटिव रोल
इमरान हाशमी इससे पहले Tiger 3 में भी विलेन की भूमिका निभा चुके हैं, जहां उन्होंने दमदार निगेटिव किरदार से दर्शकों को प्रभावित किया था। ‘धुरंधर’ की कहानी एक अंडरकवर भारतीय एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर पाकिस्तान के कराची में अपराध और राजनीतिक तंत्र के भीतर घुसपैठ करता है। ऐसे में ‘बड़े साहब’ का किरदार सीक्वल में अहम भूमिका निभाने वाला माना जा रहा है।