एंटरटेनमेंट

बहुत ज्यादा दर्द में Dipika Kakar, सर्जरी के बाद बताई कैसी है हालत?

Published

on

Dipika Kakar Health Update: टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली दीपिका कक्कड़ भले ही इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हों, लेकिन सुर्खियों में लगातार बनी हुई हैं। बीते कुछ समय से उनकी जिंदगी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण चुनौतीपूर्ण रही है। कुछ समय पहले दीपिका ने बताया था कि उन्हें लिवर कैंसर का सामना करना पड़ा। इलाज के दौरान ही उन्हें सिस्ट की समस्या भी हो गई, जिसकी जानकारी देते हुए वह काफी भावुक नजर आई थीं।

सिस्ट की सर्जरी के बाद घर लौटीं दीपिका

हाल ही में दीपिका कक्कड़ ने खुलासा किया कि उनकी सिस्ट की सर्जरी सफलतापूर्वक हो चुकी है और अब वह घर वापस आ गई हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा कर पूरी प्रक्रिया और अपने दर्द के बारे में खुलकर बात की। दीपिका ने बताया कि उनका सिस्ट 13 एमएम का था, जिसे RFA (रेडियो फ्रीक्वेंसी एब्लेशन) प्रक्रिया के जरिए जला दिया गया। उन्होंने कहा कि सर्जरी तो सफल रही, लेकिन दर्द अभी भी बना हुआ है।

“इस बार मैं बहुत घबरा गई थी”

वीडियो में दीपिका ने बताया, “कल रात हम घर लौट आए। पूरा प्रोसेस ठीक रहा। लोग आपको तैयार करते हैं कि यह दोबारा हो सकता है, लेकिन जब सच में ऐसा होता है तो उससे उबरने में वक्त लगता है। यह सब बहुत अचानक हुआ। डॉक्टर ने कहा कि सोमवार को एडमिट हो जाओ, और उसी बीच हमारी एनिवर्सरी भी थी।”

सर्जरी के बाद दर्द में दीपिका

उन्होंने आगे कहा, “इस बार जब मैं प्रोसीजर के लिए जा रही थी, तो मैं बहुत परेशान थी और रो रही थी। डॉक्टरों ने मुझे शांत किया। यह प्रक्रिया OT में नहीं बल्कि CT रूम में हुई। चूंकि सिस्ट छोटा था, इसलिए RFA से उसे जला दिया गया। अगर यह बड़ा होता, तो प्रक्रिया ज्यादा जटिल हो सकती थी।” दीपिका ने यह भी बताया कि सर्जरी के बाद उन्हें काफी दर्द महसूस हुआ और होश में आने के बाद भी तकलीफ बनी रही। उन्होंने इस मुश्किल समय में दुआ और सपोर्ट देने के लिए अपने फैंस का दिल से शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version