एंटरटेनमेंट

Dipika Kakar को कैंसर ट्रीटमेंट के बीच फिर आई सर्जरी की नौबत, अस्पताल के चक्कर लगाते बीता दिन; व्लॉग में छलका दर्द

Published

on

टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ पिछले कुछ समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही हैं। स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रहीं दीपिका का इलाज जारी है। इसी बीच उनके पति और अभिनेता शोएब इब्राहिम ने एक नया हेल्थ अपडेट साझा किया है, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

पेट में 13 सेमी की सिस्ट, जल्द होगी सर्जरी

शोएब ने शनिवार को बताया कि पिछले दो दिनों से दीपिका को पेट में हल्का दर्द हो रहा था, जो शुक्रवार को बढ़ गया। इसके बाद वे डॉक्टर के पास गए और सीटी स्कैन कराया। जांच में पता चला कि दीपिका के पेट में 13 सेंटीमीटर की एक सिस्ट बन गई है। उन्होंने कहा, “आज का दिन अस्पताल के चक्कर लगाते बीता। कल तक सब ठीक था, लेकिन दर्द बढ़ने पर हमने तुरंत जांच करवाई।”

कंधे में दर्द से बढ़ी चिंता

दीपिका ने बताया कि पेट दर्द के साथ उन्हें बाएं कंधे में भी दर्द महसूस हो रहा था, जिससे परिवार चिंतित हो गया। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि कंधे का दर्द सिस्ट से जुड़ा हुआ नहीं है। शोएब ने साफ किया कि सिस्ट के अलावा बाकी सभी रिपोर्ट्स सामान्य हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टर फिलहाल इसे सिस्ट ही मान रहे हैं और यह शुरुआती अवस्था में है। दिसंबर में हुए PET स्कैन में यह नजर नहीं आई थी।

बड़ी सर्जरी नहीं, 3-4 दिन रहना होगा अस्पताल में

राहत की बात यह है कि कोई मेजर सर्जरी नहीं की जाएगी। डॉक्टर इस सिस्ट को एक प्रक्रिया के जरिए “जला” देंगे। दीपिका को 3-4 दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ेगा। शोएब ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार ऐसी स्थिति में सिस्ट दोबारा बनने की संभावना रहती है। यही वजह है कि नियमित फॉलो-अप बेहद जरूरी होते हैं।

“जब जो होना है, वो होता है”

दीपिका ने कहा कि शुरुआत में वह डर गई थीं, लेकिन समय रहते समस्या का पता चल जाने से उन्हें राहत है। उन्होंने कहा, “डॉक्टर हमेशा फॉलो-अप और दवाइयों की बात करते हैं, लेकिन जब जो चीज होनी होती है, वो हो जाती है।” शोएब ने भी फैंस से दुआ करने की अपील की और कहा, “यही जिंदगी है… कल तक सब ठीक था, हम हंसी-मजाक कर रहे थे।”

व्लॉग के जरिए देती हैं हेल्थ अपडेट

दीपिका कक्कड़ जून 2025 में ट्यूमर सर्जरी से गुजर चुकी हैं। वह अपने व्लॉग के माध्यम से फैंस के साथ अपनी सेहत और जिंदगी के उतार-चढ़ाव साझा करती रहती हैं। फिलहाल उनके चाहने वाले उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version