एंटरटेनमेंट

Divya Agarwal ने क्यों की थी Apurva Padgaonkar से शादी? The 50 में लगे आरोपों के बाद एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Published

on

रियलिटी शो The 50 में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। शो के दौरान उनकी शादी को लेकर कई सवाल उठे थे। कंटेस्टेंट भव्या ने दावा किया था कि दिव्या और उनके पति के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं है और दोनों अलग रह रहे हैं।

अफवाहों के बीच दिव्या ने पति संग शेयर किया वीडियो

अब इन तमाम अफवाहों पर विराम लगाते हुए दिव्या ने पति अपूर्व पडगांवकर के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उनकी दूसरी शादी की सालगिरह के मौके पर पोस्ट किया गया, जिसमें दोनों बेहद खुश और साथ में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं।

दिव्या ने रिवील की अपूर्व से शादी की वजह

वीडियो के साथ दिव्या ने एक भावुक नोट भी लिखा। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपूर्व से शादी क्यों की। दिव्या ने लिखा, “मैंने आपसे शादी इसलिए की क्योंकि आप मुझे पूरी तरह समझते हैं। आपने कभी मुझे बदलने की कोशिश नहीं की। आप मुझसे जुड़ी हर बात जानते हैं। शादी की सालगिरह मुबारक हो। आगे भी ऐसे ही साथ रहना है, चाहे दिन कितने भी क्रेजी क्यों न हों।”

दिव्या ने मनाई वेडिंग एनिवर्सरी

गौरतलब है कि ‘The 50’ से पहले भी दिव्या के तलाक की अफवाहें उड़ चुकी हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम से हटा दी थीं, जिसके बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया था। हालांकि, बाद में दिव्या ने साफ किया था कि उन्होंने प्रोफेशनल वजहों से तस्वीरें डिलीट की थीं, न कि किसी निजी विवाद के कारण। बता दें कि दिव्या अग्रवाल ने साल 2024 में अपूर्व पडगांवकर से शादी की थी। इस निजी समारोह में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। अब उनके ताजा पोस्ट ने साफ कर दिया है कि दोनों के रिश्ते में सब कुछ ठीक है और वे साथ में खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version