Connect with us

अनकैटेगराइज्ड

‘प्यार के लिए तैयार हूं, लेकिन शादी नहीं…’; 48 की उम्र में भी क्यों सिंगल हैं दिव्या दत्ता?

Published

on

बॉलीवुड की टैलेंटेड अभिनेत्री दिव्या दत्ता पिछले करीब तीन दशकों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का अहम हिस्सा रही हैं। अपने करियर में उन्होंने प्रेमिका, पत्नी से लेकर सशक्त महिला किरदारों तक कई यादगार भूमिकाएं निभाईं और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। प्रोफेशनल तौर पर सफल रहने के बावजूद उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही है। 48 साल की उम्र में भी अविवाहित रहने को लेकर अब एक्ट्रेस ने खुलकर बात की है।

प्रायोरिटी लिस्ट में क्यों नहीं है शादी?

हाल ही में दिए इंटरव्यू में दिव्या दत्ता ने बताया कि शादी अब उनकी प्राथमिकताओं में क्यों नहीं है। उन्होंने कहा, “मैंने जिंदगी में बहुत गलतियां की हैं और उन्हीं से सीख मिली है।” एक्ट्रेस ने बताया कि एक दौर ऐसा भी था जब वह प्यार और लंबे रिश्ते की तलाश में थीं, लेकिन समय के साथ उन्हें समझ आया कि शादी या लॉन्ग-टर्म पार्टनरशिप निभाना आसान नहीं होता। दिव्या के मुताबिक, किसी रिश्ते को टिकाए रखने के लिए गहरी समझ, धैर्य और एक-दूसरे की केयर बेहद जरूरी होती है। “मैंने सही इंसान को कई बार ढूंढने की कोशिश की, लेकिन जब शादी या पार्टनरशिप की बात आती है, तो उसमें बहुत ज़्यादा इमोशनल मैचिंग चाहिए,” उन्होंने कहा।

लव लाइफ पर एक्ट्रेस का खुलासा

एक्ट्रेस ने यह भी स्वीकार किया कि उनके पेशे की अपनी चुनौतियां हैं। “एक्टर होना, अनप्रेडिक्टेबल जॉब, हाई-प्रोफाइल लाइफ और सेंसिटिव माइंड—यह कोई आसान कॉम्बिनेशन नहीं है,” दिव्या ने कहा। उनके मुताबिक, उन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए जो अपने आप में सुरक्षित हो, उनके करियर और लाइफस्टाइल को समझे और स्वीकार कर सके। दिव्या दत्ता ने बताया कि डेटिंग के दौरान उनकी मुलाकात कई अच्छे लोगों से हुई, लेकिन वक्त के साथ उन्हें एहसास हुआ कि वे उनके लिए सही नहीं थे। “मुझे यह समझ थोड़ी देर से आई,” उन्होंने कहा। आखिरकार उन्हें अकेले रहने में शांति और संतुलन मिला। उनके अनुसार, जीवनसाथी वही होना चाहिए जो मुश्किल वक्त में साथ दे, देखभाल और खुशी को प्राथमिकता दे—जो उन्हें उनके पिछले रिश्तों में महसूस नहीं हुआ।

प्यार के लिए तैयार हैं दिव्या दत्ता

महामारी के दौर को याद करते हुए दिव्या ने कहा कि उस समय ने उन्हें खुद को और बेहतर तरीके से समझने का मौका दिया। उन्होंने कहा- “मुझे एहसास हुआ कि खुद को पूरा महसूस करने के लिए बाहर प्यार ढूंढना जरूरी नहीं है”। हालांकि, दिव्या ने यह भी साफ किया कि वह प्यार के खिलाफ नहीं हैं। “मैं आज भी प्यार के लिए तैयार हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं शादी करना चाहूंगी,” एक्ट्रेस ने स्पष्ट किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Trending