एंटरटेनमेंट

Elvish Yadav ने कर ली ‘बिग बॉस’ की इस हसीना से सगाई? तस्वीर में थामे दिखे हाथ

Published

on

यूट्यूबर और रियलिटी शो स्टार एल्विश यादव अक्सर अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार एल्विश की एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने फैंस को हैरान कर दिया है और सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। एल्विश ने अपनी स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह एक लड़की का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में लड़की के हाथ में हीरे की अंगूठी साफ दिखाई दे रही है, जिसके बाद फैंस यह कयास लगाने लगे कि कहीं एल्विश ने सगाई तो नहीं कर ली। इस तस्वीर के साथ एल्विश ने एक रोमांटिक कैप्शन भी लिखा और जिया शंकर को टैग किया, जिससे अटकलों को और हवा मिल गई।

एल्विश को मिला प्यार?

एल्विश ने कैप्शन में लिखा, “मैंने प्यार को एक और मौका दिया और मुझे मेरा प्यार मिल गया।” वहीं जिया शंकर ने भी इस तस्वीर को रेड हार्ट इमोजी के साथ री-शेयर किया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच बहस शुरू हो गई। कुछ लोगों का मानना है कि एल्विश और जिया किसी नए प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं, जबकि कई फैंस का कहना है कि दोनों ने सगाई कर ली है। एक यूजर ने कमेंट किया, “बधाई हो एल्विश यादव भाई और जिया शंकर।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये एल्विश यादव और जिया शंकर हैं, जो लोग #Abhiya ट्रेंड कर रहे हैं वो अब सदमे में होंगे—पहले ट्रॉफी ले गया और अब लड़की भी।”

क्या है सच?

हालांकि, फैंस चाहे जितने भी कयास लगा रहे हों, लेकिन एल्विश यादव और जिया शंकर की तरफ से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में इन खबरों की पुष्टि नहीं की जा सकती।

‘बिग बॉस’ में दिखे थे साथ

गौरतलब है कि एल्विश यादव और जिया शंकर ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ में साथ नजर आए थे। इस शो में एल्विश ने ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं जिया शंकर का नाम शो के एक अन्य कंटेस्टेंट और यूट्यूबर अभिषेक मलहान के साथ भी जोड़ा जा चुका है। हालांकि, इन रिश्तों की अफवाहों पर भी अब तक किसी ने खुलकर कुछ नहीं कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version