एंटरटेनमेंट
‘डॉन 3’ छोड़ते ही फरहान अख्तर ने लिया रणवीर सिंह से बदला? सोशल मीडिया पर दिखा गुस्सा
‘डॉन 3’ बॉलीवुड की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक रही है, जिसकी घोषणा करीब तीन साल पहले कर दी गई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को नया डॉन बनाए जाने की खबर ने तब खूब सुर्खियां बटोरी थीं और रणवीर का नाम आधिकारिक तौर पर कन्फर्म भी बताया गया था।
रणवीर ने ‘डॉन 3’ से बनाई दूरी
खबरों के मुताबिक, रणवीर सिंह कुछ मौजूदा प्रोजेक्ट्स की शूटिंग पूरी करने के बाद फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ पर फोकस करने वाले थे। हालांकि, हाल ही में उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद ऐसी अटकलें तेज हो गईं कि रणवीर ने अब ‘डॉन 3’ से दूरी बना ली है। बताया जा रहा है कि रणवीर के प्रोजेक्ट से बाहर होते ही फिल्म को फिलहाल पोस्टपोन कर दिया गया है।
फरहान अख्तर ने लिया रणवीर से बदला
हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक न तो फरहान अख्तर और न ही रणवीर सिंह की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। लेकिन इसी बीच फरहान अख्तर की एक सोशल मीडिया एक्टिविटी ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है और दोनों के बीच अनबन की चर्चाएं तेज हो गई हैं।दरअसल, ‘डॉन 3’ के पोस्टपोन होने की खबरों के बीच फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह को अनफॉलो कर दिया है। फरहान ने भले ही इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा हो, लेकिन इस कदम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि डायरेक्टर रणवीर के फैसले से नाराज हो सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि रणवीर सिंह अभी भी फरहान अख्तर को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं।
‘जी ले जरा’ पर बढ़ा फरहान का फोकस
मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फरहान अख्तर ने फिलहाल ‘डॉन 3’ को इसलिए टाल दिया है क्योंकि फिल्म का लीड हीरो फाइनल नहीं हो पाया है। रणवीर के बाहर होने की खबरों के बाद मेकर्स नए लीड एक्टर की तलाश में जुट गए हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान अख्तर इस समय अपनी अगली फिल्म ‘जी ले जरा’ पर ध्यान दे रहे हैं, जिसमें आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ लीड रोल में नजर आने वाली हैं।