बिजनेस

सोने में तेजी, चांदी के दाम गिरे: जानिए 11 मार्च के ताजा रेट

Published

on

बुधवार 11 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला। आज 999 प्योरिटी वाला सोना बढ़त के साथ 1,60,692 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। मंगलवार को इसकी कीमत 1,60,188 रुपये थी। यानी आज सोना 504 रुपये महंगा हो गया है। वहीं 995 प्योरिटी वाले सोने की कीमत भी बढ़कर 1,60,049 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसमें करीब 502 रुपये की तेजी दर्ज की गई है, जबकि मंगलवार को इसका भाव 1,59,547 रुपये था।

916 प्योरिटी गोल्ड में भी उछाल

916 प्योरिटी वाला सोना आज 1,47,194 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। इससे पहले इसका बंद भाव 1,46,732 रुपये था। यानी इसमें करीब 462 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि bullions.co.in के आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने के दाम में करीब 730 रुपये की गिरावट आई है और यह 1,63,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है।

चांदी की कीमत में गिरावट

अगर चांदी की बात करें तो आज इसके दाम में गिरावट देखने को मिली है। IBJA के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत आज 2,69,058 रुपये है। मंगलवार को इसका भाव 2,70,944 रुपये प्रति किलो था। यानी चांदी 1,886 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है। वहीं bullions.co.in के अनुसार चांदी लगभग 2,73,740 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है, जिसमें करीब 3,610 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि IBJA दिन में दो बार सोने और चांदी के रेट जारी करता है।

क्यों बढ़ रही है सोने की कीमत?

सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने के कारण सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि तेल की कीमतों में गिरावट से मुद्रास्फीति की चिंताएं कुछ कम हुई हैं, जिससे बाजार में यह उम्मीद बढ़ी है कि Federal Reserve इस साल ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। निवेशक अब अमेरिकी CPI डेटा का इंतजार कर रहे हैं, जिससे बाजार को आगे के संकेत मिल सकते हैं।

वैश्विक तनाव का भी असर

वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव का असर भी सोने की कीमतों पर पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक United States और Israel ने Iran पर बड़े हवाई हमले किए हैं, जिन्हें हाल के समय के सबसे भीषण हमलों में से एक बताया जा रहा है। इसके अलावा Strait of Hormuz के लगभग बंद होने से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। यह मार्ग दुनिया के लगभग 20% तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस के परिवहन का मुख्य रास्ता है।

आगे कितनी बढ़ सकती है सोने की कीमत?

विशेषज्ञों का मानना है कि भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के कारण सोने की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी वजह से इस साल अब तक सोने की कीमतों में 20% से ज्यादा की तेजी आ चुकी है और यह लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। अनुमान है कि इस साल की तीसरी या चौथी तिमाही तक सोने की कीमत 6,000 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती है, और अगले साल की शुरुआत में इसमें और तेजी देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version