एंटरटेनमेंट

Hardik Pandya ने Mahieka Sharma को बर्थडे पर दिए 25 सरप्राइज, तोहफे देख एक्साइटेड हुई गर्लफ्रेंड

Published

on

भारतीय क्रिकेटर Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने गुरुवार, 19 फरवरी को अपना 25वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। इस मौके पर हार्दिक ने अपनी लेडी लव को स्पेशल फील कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने न सिर्फ सोशल मीडिया पर रोमांटिक पोस्ट शेयर किया, बल्कि ग्रैंड सेलिब्रेशन के साथ 25 सरप्राइज देकर माहिका का दिन यादगार बना दिया।

हार्दिक के साथ माहिका ने काटा केक

सोशल मीडिया पर सामने आए बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियो में हार्दिक और माहिका साथ में केक काटते नजर आ रहे हैं। पूरी सजावट रेड थीम पर की गई थी, जहां हार्ट शेप बैलून और खूबसूरत फूलों से बैकग्राउंड डेकोरेट किया गया। लुक की बात करें तो माहिका ऑरेंज आउटफिट में बेहद ग्लैमरस दिखीं, जबकि हार्दिक बेबी पिंक शर्ट में नजर आए।

25वें जन्मदिन पर हार्दिक ने गर्लफ्रेंड को दिए 25 गिफ्ट्स

माहिका के 25वें जन्मदिन को ध्यान में रखते हुए हार्दिक ने उन्हें 25 अलग-अलग सरप्राइज दिए। इस खास जेस्चर से माहिका भी भावुक हो गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हार्दिक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन बेहद शानदार रहा। 25 में से हर एक सरप्राइज को खूब एंजॉय किया। शुक्रिया।” इससे पहले हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा सा मैसेज शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे माय प्रिंसेस। 25 साल पहले इस दुनिया में आने के लिए शुक्रिया। तुम सबसे अद्भुत इंसान हो जिसे मैं जानता हूं। आई लव यू!”

वैलेंटाइन डे पर भी किया था प्यार का इजहार

गौरतलब है कि वैलेंटाइन डे के मौके पर भी हार्दिक ने माहिका के लिए अपने प्यार का इजहार खास अंदाज में किया था। उन्होंने अपनी गर्दन पर लेपर्ड टैटू के साथ ‘M’ अक्षर का टैटू बनवाया, जो उनकी गर्लफ्रेंड के नाम को डेडिकेटेड है। बता दें कि माहिका शर्मा एक मॉडल और अभिनेत्री हैं, जो सोशल मीडिया पर फैशन और फिटनेस से जुड़े कंटेंट के लिए जानी जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version