एंटरटेनमेंट
‘उनसे दोबारा कब मिलूंगी?…’, हेमा मालिनी को सताई धर्मेंद्र की याद; 3 महीने बाद छलका एक्ट्रेस का दर्द
79वें BAFTA Awards इस बार भारतीय सिनेमा के लिए खास रहे। जहां फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘बूंग’ ने बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म का अवॉर्ड जीता, वहीं दिग्गज अभिनेता Dharmendra को खास ट्रिब्यूट देकर सम्मानित किया गया। इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। अब Hema Malini ने भी धर्मेंद्र को मिले इस सम्मान पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर धर्मेंद्र को याद किया जाना “दिल को छू लेने वाला” था।
“हर मिनट उनकी याद आती है”
हेमा मालिनी ने कहा, “वह ऐसे शख्स थे जिनकी लोकप्रियता सीमाओं से परे थी। दुनिया के हर हिस्से में उनके चाहने वाले थे। विदेशों में लोग उन्हें घेर लेते थे। हम शूटिंग के दौरान ही ज्यादा समय साथ बिता पाते थे, इसलिए अक्सर साथ में फिल्में साइन कर लेते थे, ताकि कुछ पल एक-दूसरे के साथ गुजार सकें।” भावुक होते हुए उन्होंने कहा, “मैं उन्हें हर मिनट याद करती हूं। खुद से पूछती हूं—क्या वह सच में चले गए? मैं उनसे फिर कब मिलूंगी?”
साथ में दी कई यादगार फिल्में
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने 1980 में शादी की थी। उनकी दो बेटियां हैं—Esha Deol और Ahana Deol। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें Sholay, Seeta Aur Geeta, Dream Girl और The Burning Train शामिल हैं। गौरतलब है कि धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वे 8 दिसंबर को 90 वर्ष के होने वाले थे। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री को अपूरणीय क्षति पहुंची।