एंटरटेनमेंट
Holi Pe Chale Goli Song Release: अक्षरा सिंह ने ‘ढाय-ढाय मारे ठुमके’, वरुण शर्मा संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
होली की आहट के साथ ही भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में रंग और रौनक बढ़ गई है। इस खास मौके पर Akshara Singh का नया होली सॉन्ग रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है। ‘होली पे चले गोली’ नाम का यह गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है और रिलीज के कुछ ही समय में इसने शानदार व्यूज बटोर लिए हैं।
रिलीज हुआ ‘होली पे चले गोली’ सॉन्ग
इस म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह के साथ Varun Sharma नजर आ रहे हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री काफी फ्रेश और एनर्जेटिक लग रही है। रंगों से सराबोर इस वीडियो में डांस, मस्ती और होली की झलक भरपूर देखने को मिलती है। ‘होली पे चले गोली’ को B Live Music के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाना लॉन्च होते ही वायरल हो गया और लाखों व्यूज पार कर चुका है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।
अक्षरा सिंह के साथ दिखी वरुण शर्मा की केमिस्ट्री
गाने का म्यूजिक Vikram Montrose ने तैयार किया है। वहीं अभि दत्त, दीपाली साथे और विक्रम मॉन्ट्रोस ने अपनी आवाज दी है। अजीम शिराजी के लिखे बोल गाने में जबरदस्त जोश भरते हैं। प्रोडक्शन टीम में वर्षा कुकरेजा और सूरज सिंह निर्माता के रूप में जुड़े हैं, जबकि मिखिल चंदिरमानी सह-निर्माता हैं।
पहली बार साथ आए अक्षरा और वरुण
वीडियो में अक्षरा और वरुण की डांस केमिस्ट्री खास आकर्षण है। दोनों स्टेप से स्टेप मिलाते नजर आते हैं और ‘नजर से गोली’ वाली लाइन पर उनकी अदाएं फैंस को खूब भा रही हैं। खास बात यह है कि यह पहली बार है जब अक्षरा सिंह और वरुण शर्मा किसी म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आए हैं। वरुण का यह अतरंगी और रंगीन अंदाज भी दर्शकों के लिए नया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि होली के करीब आते-आते यह गाना कितने नए रिकॉर्ड बनाता है और दर्शकों के बीच कितना धमाल मचाता है।