एंटरटेनमेंट

बैसाखी के सहारे चलते दिखे बॉलीवुड के ग्रीक गॉड, कैसे हुई ऋतिक रोशन की ये हालत?

Published

on

बॉलीवुड के “ग्रीक गॉड” कहे जाने वाले ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर फैंस से खुलकर बातचीत करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शारीरिक परेशानियों को लेकर एक ईमानदार और मज़ाकिया पोस्ट साझा की है। अभिनेता ने बताया कि उनके बाएं घुटने में अचानक दर्द हुआ, जिसकी वजह से चलने-फिरने में दिक्कत आई। फिल्म निर्माता गोल्डी बहल की बर्थडे पार्टी में ऋतिक को बैसाखी के सहारे चलते देखा गया था, जिसके बाद फैंस चिंतित हो गए। अब ऋतिक ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसके पीछे की वजह साफ की है। उन्होंने लिखा कि उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में मानो “ऑन/ऑफ बटन” लगे हों, जो कभी भी काम करना बंद कर देते हैं।

बैसाखी के सहारे चलते दिखे ग्रीक गॉड

52 वर्षीय अभिनेता ने मज़ाकिया लहजे में बताया कि कभी उनके बाएं पैर को बैसाखी की जरूरत पड़ती है, तो कभी बायां कंधा या दायां टखना अचानक साथ छोड़ देता है। उन्होंने इसे शारीरिक दर्द के साथ जुड़ी एक तरह की मनोदशा बताया। पोस्ट में उन्होंने यह भी लिखा कि कभी-कभी उनकी जीभ ही ‘डिनर’ शब्द बोलने से मना कर देती है।

वायरल हुआ वीडियो

अपनी हालिया शूटिंग का किस्सा साझा करते हुए ऋतिक ने बताया कि एक गंभीर सीन में उन्हें डायलॉग बोलना था—“क्या आप डिनर के लिए घर आना चाहेंगे?”—लेकिन उनकी जुबान ‘डिनर’ शब्द कहने से इनकार कर रही थी। मजबूरी में उन्होंने उसी सीन में बार-बार सामने वाले किरदार को ‘लंच’ के लिए इनवाइट किया। इस पर उन्होंने मज़ाक में लिखा कि गलती दोहराने पर उन्होंने सलमान खान स्टाइल में दोबारा टेक का इशारा कर दिया। गौरतलब है कि बीते शनिवार को भी ऋतिक का बैसाखी के सहारे चलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिससे फैंस और ज्यादा परेशान हो गए थे। अब अभिनेता ने खुद सामने आकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

डायरेक्शन में नया कदम

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन फिल्म कृष 4 के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा, उनके पास Prime Video की एक थ्रिलर सीरीज़ भी है, जिसके जरिए वे बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू करेंगे। इस सीरीज़ का नाम स्ट्रोम बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version