स्पोर्ट्स

T20 World Cup 2026: डबल सुपर ओवर का ड्रामा, वेस्टइंडीज का उलटफेर और ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार जीत

Published

on

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के ग्रुप स्टेज में कल का दिन रोमांच, उतार-चढ़ाव और बड़े उलटफेरों से भरा रहा। अहमदाबाद में डबल सुपर ओवर का ऐतिहासिक मुकाबला देखने को मिला, वहीं मुंबई में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया ने भी आयरलैंड पर बड़ी जीत दर्ज कर अपने इरादे साफ कर दिए।

साउथ अफ्रीका VS अफगानिस्तान: डबल सुपर ओवर में थमी सांसें

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया मुकाबला टूर्नामेंट के अब तक के सबसे रोमांचक मैचों में शामिल हो गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 187 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान  ने शानदार संघर्ष किया और मैच टाई पर खत्म हुआ। पहला सुपर ओवर भी बराबरी पर छूटा, जिससे मुकाबला दूसरे सुपर ओवर में पहुंच गया। आखिरकार अनुभव के दम पर साउथ अफ्रीका ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। तेज गेंदबाज लुंगी नगिडी को उनकी अच्छी गेंदबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

वेस्टइंडीज VS इंग्लैंड: रदरफोर्ड की बड़ी पारी

मुंबई में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से हराकर बड़ी जीत हासिल की। कैरेबियाई बल्लेबाज रदरफोर्ड ने 42 गेंदों में 76 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 7 छक्के शामिल रहे। वेस्टइंडीज ने 196 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम स्पिनर गुड़ाकेश मोती की फिरकी में उलझ गई और 166 रनों पर सिमट गई।

ऑस्ट्रेलिया की आयरलैंड पर बड़ी जीत

दिन के तीसरे प्रमुख मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया  ने आयरलैंड को 67 रनों से हराया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने आयरलैंड की बल्लेबाजी बिखर गई। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने अपने अभियान की दमदार शुरुआत की और ग्रुप में मजबूत दावेदारी पेश की।

आज का बड़ा मुकाबला: भारत VS नामीबिया

अब सबकी निगाहें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर होंगी, जहाँ इंडिया  का सामना नामीबिया  से होगा। सूर्य कुमार यादव कि अगुवाई में भारत अपना दूसरा मैच खेलने के लिए उतरेगी।

कल के मुकाबलों में डबल सुपर ओवर का रोमांच, कैरेबियाई तूफान और ऑस्ट्रेलिया की आक्रामकता नें टूर्नामेंट को और भी दिलचस्प बना दिया है। आने वाले मैचों में मुकाबला और कड़ा होने की उम्मीद है, क्योंकि हर टीम सेमीफाइनल की दौड़ में अपनी जगह मजबूत करना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version