स्पोर्ट्स

ICC Men’s T20 World Cup 2026: कैच छोड़ना पड़ सकता है भारी! सुपर-8 से पहले कोच मोर्ने मोर्कल ने बताई टीम इंडिया की कमजोरी

Published

on

ICC Men’s T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया की फील्डिंग चिंता का विषय बनी हुई है। सूर्यकुमार यादव  की कप्तानी में भारत ने ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले जीतकर सुपर-8 में जगह तो बना ली, लेकिन इस दौरान टीम ने कुल 9 कैच टपकाए, जिसने टीम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने भी माना है कि टीम को अपनी इस कमजोरी पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्कल ने साफ कहा कि खराब फील्डिंग बड़े मैचों में भारी पड़ सकती है।

उन्होंने कहा,

यह एक सही सवाल है। क्षेत्ररक्षण पर हमें सबसे ज्यादा काम करने की जरूरत है। अच्छी फील्डिंग से हम अतिरिक्त रन रोक सकते हैं और बाउंड्री बचा सकते हैं। टूर्नामेंट के अंतिम चरण में कैचिंग बेहद अहम भूमिका निभाएगी। कोई भी कैच आसान नहीं होता और सभी खिलाड़ी इस पर मेहनत कर रहे हैं।”

दबाव में बदल सकता है मैच का रुख

मोर्कल ने यह भी स्वीकार किया कि दबाव भरे मुकाबलों में मुश्किल कैच पकड़ना मैच का पासा पलट सकता है। एक शानदार कैच विरोधी टीम की लय बिगाड़ सकता है और मैच का रुख पूरी तरह बदल सकता है। ग्रुप स्टेज के बाद सबसे ज्यादा कैच छोड़ने के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। सिर्फ Ireland ने भारत से ज्यादा 10 कैच छोड़े हैं। ऐसे में सुपर-8 जैसे अहम चरण में टीम को अपनी फील्डिंग में सुधार करना बेहद जरूरी है।

सुपर-8 में बड़ी चुनौती

भारत अपना पहला सुपर-8 मुकाबला 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। यह मैच अहमदाबाद के प्रतिष्ठित Narendra Modi Stadium में आयोजित होगा। टूर्नामेंट के निर्णायक चरण में पहुंच चुकी टीम इंडिया के लिए अब हर छोटी गलती भारी पड़ सकती है। अगर भारत को खिताब की दौड़ में बने रहना है, तो फील्डिंग में सुधार ही उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version