स्पोर्ट्स

ICC Men’s T20 World Cup 2026: भारत की धमाकेदार जीत, श्रीलंका का एकतरफा प्रदर्शन और इटली की ऐतिहासिक जीत से टूर्नामेंट में बढ़ा रोमांच

Published

on

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 12 फरवरी का दिन बड़े मुकाबलों और एकतरफा जीतों के नाम रहा। कल भारत बनाम नामीबिया, श्रीलंका बनाम ओमान और नेपाल बनाम इटली के मैच खेले गए, जिनका असर सीधे ग्रुप स्टैंडिंग पर पड़ा।

भारत vs नामीबिया

भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-A मुकाबले में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 209/9 का बड़ा स्कोर बनाया। ईशान किशन (61) और हार्दिक पांड्या (52) की तेज अर्धशतकीय पारियों ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 18.2 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। वरुण चक्रवर्ती और अन्य गेंदबाजों की अच्छी गेंदबाजी ने मैच को एकतरफा बना दिया। इस जीत के साथ भारत ग्रुप-A में नेट रन रेट के आधार पर टॉप पर पहुंच गया

श्रीलंका vs ओमान

ग्रुप-B के मुकाबले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से करारी शिकस्त दी। श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200+ का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो ओमान की पहुंच से काफी दूर रहा।  ओमान की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव में नजर आई और निर्धारित 20 ओवर में 120/9 तक ही पहुंच सकी। श्रीलंका की इस बड़ी जीत से उनका नेट रन रेट और ग्रुप में स्थिति दोनों मजबूत हुए।

इटली vs नेपाल

मुंबई में खेले गए ग्रुप-C मैच में इटली ने नेपाल को हराकर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की। यह जीत इसलिए खास है क्योंकि इटली की टीम पहली बार ICC Men’s T20 World Cup पर उतरी है और पहले टूर्नामेंट में ही बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नेपाल जैसी उभरती टीम को हराया।

 पॉइंट्स टेबल पर बड़ा असर

कल के मैचों के बाद भारत लगातार 2 जीत के साथ ग्रुप-A में टॉप पर बना हुआ है श्रीलंका बड़े अंतर की जीत के साथ ग्रुप B में मजबूत नेट रन रेट के साथ टॉप पर बना हुआ है यह दिन टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज के लिहाज से बेहद निर्णायक माना जा रहा है, क्योंकि बड़े मार्जिन की जीतें आगे क्वालीफिकेशन में अहम भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version