स्पोर्ट्स

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उतरेंगे Abhishek Sharma? पूर्व कप्तान ने दी खास सलाह

Published

on

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज Abhishek Sharma की फिटनेस को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। हाल ही में तबीयत खराब होने की वजह से वह नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। खुद अभिषेक ने बताया था कि बीमारी के कारण उनका कुछ किलो वजन भी कम हुआ है। ऐसे में यह अभी साफ नहीं है कि वह पूरी तरह फिट हैं या नहीं। फैंस जरूर उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर देखना चाहते हैं, लेकिन इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान Aaron Finch ने टीम इंडिया को अहम सलाह दी है।

‘रिस्क लेने की जरूरत नहीं’- फिंच

मीडिया से बातचीत में फिंच ने कहा कि अभिषेक शर्मा मौजूदा समय में भारत के मैच विनर खिलाड़ियों में से एक हैं। ऐसे में उन्हें सुपर 8, सेमीफाइनल और फाइनल जैसे बड़े मुकाबलों के लिए पूरी तरह फिट रखना ज्यादा जरूरी है। अगर वह 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं, तो पाकिस्तान के खिलाफ जोखिम लेने का कोई मतलब नहीं बनता। फिंच ने कहा कि भारत के पास विकल्पों की कमी नहीं है। संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे बल्लेबाज टॉप ऑर्डर में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं और टीम मजबूत शुरुआत देने में सक्षम है।

लंबी रणनीति पर हो फोकस

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का मानना है कि भले ही भारत-पाकिस्तान मुकाबला कितना भी बड़ा क्यों न हो, टीम प्रबंधन की नजर पूरे टूर्नामेंट पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “टूर्नामेंट आप शुरुआती चरण में नहीं जीतते। असली लक्ष्य सुपर 8, सेमीफाइनल और फाइनल होना चाहिए।” फिंच ने जोर देकर कहा कि भारत को अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के अंतिम चरण तक फिट और तरोताजा रखना होगा।

क्या होगा टीम मैनेजमेंट का फैसला?

उनके मुताबिक, अभिषेक इस समय दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं, और उन्हें पूरी फिटनेस व आक्रामक अंदाज में खेलते देखना ही टीम के लिए फायदेमंद होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट पाकिस्तान के खिलाफ इस बड़े मुकाबले में क्या फैसला लेता है—क्या अभिषेक मैदान पर उतरेंगे या उन्हें आगे के महत्वपूर्ण मैचों के लिए बचाकर रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version