स्पोर्ट्स

IND vs PAK: बीच मैच स्टेडियम से भागे PCB चीफ, मोहसिन नकवी का वीडियो धड़ल्ले से वायरल; लोगों ने किया ट्रोल

Published

on

Mohsin Naqvi Viral Video: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त दी। 15 फरवरी 2026 को कोलंबो में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत की जीत एकतरफा रही। मैच देखने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष Mohsin Naqvi भी स्टेडियम में मौजूद थे, लेकिन मुकाबला खत्म होने से पहले ही उनके वहां से जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मैच के दौरान स्टेडियम से निकले नकवी

वीडियो में दिख रहा है कि मैच के दौरान ही नकवी अपनी कार में बैठकर स्टेडियम से निकल गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान की पारी के 12वें ओवर में Mohammad Nawaz के आउट होते ही उन्हें अंदाजा हो गया था कि टीम की वापसी मुश्किल है। इसके बाद वे बीच मैच में ही स्टेडियम छोड़कर रवाना हो गए।

लोगों ने किया ट्रोल

नकवी के इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। कई यूजर्स उन्हें ‘मैच से पहले ही हार मानने वाला’ बता रहे हैं। इस जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 कर लिया, जिससे बड़े टूर्नामेंटों में टीम इंडिया की बढ़त और मजबूत हो गई है।

हले भी विवादों म रहे नकवी

गौरतलब है कि मोहसिन नकवी पहले भी विवादों में रह चुके हैं। एशिया कप 2025 के दौरान ट्रॉफी से जुड़े घटनाक्रम के बाद भी उनका नाम सुर्खियों में आया था। वर्ल्ड कप से पहले आईसीसी से जुड़े मुद्दों पर भी उन्होंने भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार की बात कही थी, हालांकि बाद में PCB ने अपने रुख में बदलाव कर लिया था। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले के बाद अब नकवी का स्टेडियम छोड़कर जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version