एंटरटेनमेंट

‘पाताल लोक’ फेम जयदीप अहलावत ने खुद को बताया ‘हिंसक’, बोले- गुस्सा काबू करने में होती है प्रॉब्लम

Published

on

‘पाताल लोक’ से जबरदस्त पहचान बनाने वाले एक्टर जयदीप अहलावत अपनी दमदार एक्टिंग और अलग-अलग तरह के किरदारों के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, उनकी प्रोफेशनल लाइफ जितनी चर्चा में रहती है, उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ लाइमलाइट से दूर रही है। हाल ही में जयदीप ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा पहलू साझा किया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। उन्होंने खुलकर अपनी गुस्से की समस्या के बारे में बात की और माना कि कई बार यह उनके लिए “विनाशकारी” साबित हो जाती है।

जयदीप को क्यों करना पड़ा स्ट्रगल?

जयदीप अहलावत ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने जीवन, संघर्ष और करियर से जुड़े कई पहलुओं पर बेबाकी से बातचीत की। इस दौरान जयदीप अहलावत ने बताया कि जब उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, तब उन्हें आम बोलचाल की हिंदी बोलने में काफी दिक्कत होती थी, क्योंकि बातचीत के दौरान उनकी हरियाणवी बोली अक्सर सामने आ जाती थी।

जल्दी भड़क जाते हैं जयदीप अहलावत

इसी बातचीत में जयदीप ने अपनी एक ऐसी आदत का भी जिक्र किया, जो समय-समय पर उनकी जिंदगी में वापस लौट आती है—और वह है उनका गुस्सा। एक्टर ने स्वीकार किया कि वह आज भी इसे पूरी तरह काबू में नहीं कर पाए हैं। जयदीप ने कहा, “मेरा गुस्सा अभी भी थोड़ी समस्या है। मैं बहुत जल्दी भड़क जाता हूं और उस वक्त मुझे कुछ समझ नहीं आता। मैं इसे कंट्रोल करने की पूरी कोशिश करता हूं, लेकिन एक बार जब मैं भड़क जाता हूं, तो खुद को दोबारा संतुलित करना बेहद मुश्किल हो जाता है। अक्सर मुझे उस जगह से निकल जाना पड़ता है, क्योंकि अगर मैं वहीं रहा, तो गुस्सा और बढ़ता ही जाता है।”

कई मौकों पर हिंसक तरह से किया रिएक्ट

उन्होंने आगे बताया, “अगर किसी जगह पर मुझे किसी बात से चिढ़ हो रही हो, तो मैं शांत रहने की कोशिश करता हूं। लेकिन जब गुस्सा निकल जाता है, तो मुझे वहां से हटना पड़ता है। अगर नहीं हटूं, तो उस माहौल में दोबारा रह पाना मुश्किल हो जाता है। अब मेरा गुस्सा काफी हद तक कंट्रोल में है, लेकिन फिर भी वह विनाशकारी हो सकता है। कुछ मौकों पर मैंने हिंसक तरीके से भी रिएक्ट किया है, और यही सबसे बड़ी समस्या है।”

इस फिल्म में नजर आने वाले हैं एक्टर

वर्क फ्रंट की बात करें तो जयदीप अहलावत को हाल ही में डायरेक्टर श्रीराम राघवन की वॉर फिल्म ‘इक्कीस’ में देखा गया था, जिससे अगस्त्य नंदा ने अपना डेब्यू किया। यह फिल्म दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म भी रही। आने वाले समय में जयदीप कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं, जिनमें शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ भी शामिल है। अपनी सच्चाई और ईमानदारी से भरी बातों के चलते जयदीप एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version