एंटरटेनमेंट
John Abraham का बदला हुलिया, पहचानना भी हुआ मुश्किल; आखिर क्या है मामला?
‘तेहरान’ फेम अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। वजह है उनके क्रू मेंबर द्वारा शेयर की गई एक बीटीएस फोटो, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। आमतौर पर अपने रफ-टफ लुक और मस्कुलर बॉडी के लिए पहचाने जाने वाले जॉन इस बार बिल्कुल अलग अंदाज़ में नजर आए, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए।
बदला हुआ लुक देख फैंस हुए चिंतित
वायरल तस्वीरों में जॉन अब्राहम अपने क्रू मेंबर्स के साथ मुस्कुराते हुए पोज देते दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि ये तस्वीरें उनकी वैनिटी वैन की हैं। हालांकि फैंस का ध्यान उनकी स्माइल से ज्यादा उनके हेयरस्टाइल और हेयर कलर पर गया। कई लोगों का कहना है कि पहली नजर में वे जॉन को पहचान ही नहीं पाए। वहीं कुछ यूजर्स उनके लुक को देखकर उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं।
क्लीन शेव लुक ने बढ़ाई चर्चा
फोटोज में जॉन अब्राहम क्लीन शेव नजर आ रहे हैं और उन्होंने एक कैजुअल ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई है। उनका चेहरा पहले के मुकाबले काफी पतला दिखाई दे रहा है, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये तो पूरा ट्रांसफॉर्मेशन है।” दूसरे ने कहा, “जॉन को ये क्या हो गया?” वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “वो बीमार लग रहे हैं, शायद वजन कम हो गया है, इसलिए चेहरा पतला और झुर्रियां ज्यादा दिख रही हैं।”
नए प्रोजेक्ट के लिए बदला लुक?
हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि जॉन अब्राहम किस प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन इंडस्ट्री में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका यह बदला हुआ लुक किसी अपकमिंग फिल्म या वेब प्रोजेक्ट की तैयारी का हिस्सा हो सकता है। फिलहाल एक्टर या उनकी टीम की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब फैंस को जॉन अब्राहम की तरफ से सफाई या उनके अगले प्रोजेक्ट के ऐलान का बेसब्री से इंतजार है।