एंटरटेनमेंट

कंगना रनौत और चिराग पासवान फिर दिखे साथ, कदमों से मिलाए कदम; चेहरे पर दिखी मुस्कान… वीडियो वायरल

Published

on

मंगलवार शाम दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक आयोजित की गई, जहां एक बार फिर कंगना रनौत और चिराग पासवान को साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दोनों को वेन्यू पर एक साथ पहुंचते हुए देखा जा सकता है, जहां वे मुस्कुराते हुए एक-दूसरे से मुलाकात करते नजर आए।

कंगना और चिराग का वीडियो वायरल

कंगना रनौत और चिराग पासवान इससे पहले 2014 की फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में चिराग पासवान ने एक टेनिस प्लेयर की भूमिका निभाई थी, जिसे कंगना के किरदार से प्यार हो जाता है। यह चिराग की डेब्यू फिल्म थी, जिसमें नीरू बाजवा और सागरिका घाटगे भी अहम भूमिकाओं में थीं। अभिनय के बाद अब दोनों राजनीति के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं।

पहले भी साथ दिखे थे कंगना और चिराग

यह पहली बार नहीं है जब कंगना और चिराग एनडीए की संसदीय बैठक में साथ नजर आए हों। पिछले साल भी दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कंगना, चिराग को देखकर काफी खुश नजर आई थीं और उनसे हाथ मिलाने के बाद बातचीत करती दिखाई दी थीं।

चिराग ने की थी कंगना की तारीफ

इससे पहले एक पुराने इंटरव्यू में चिराग पासवान ने कंगना रनौत को लेकर खुलकर बात की थी और उनकी तारीफ करने की वजह भी बताई थी। मीडिया को दिए इंटरव्यू में चिराग ने कहा था, “एक बात जो मुझे कंगना के बारे में पता है, वो ये कि वो ज़्यादातर समय राजनीतिक रूप से सही नहीं होतीं और यही उनकी यूएसपी है। वो खुलकर अपनी बात कहती हैं। उन्हें पता होता है कि क्या बोलना है और कब बोलना है। अब ये राजनीतिक रूप से सही है या नहीं, ये बहस का विषय हो सकता है।”

फैंस ने दोनों को साथ देख जताई खुशी

जब बातचीत के दौरान किसी ने कहा कि कंगना जो सोचती हैं वही बोलती हैं, तो चिराग ने सहमति जताते हुए कहा था कि यही बात उन्हें कंगना के बारे में सबसे ज्यादा पसंद है। कंगना रनौत और चिराग पासवान को एक साथ देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आए। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दोनों को “दो पावरफुल लोग” बताते हुए तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “कंगना और चिराग पासवान दोनों ही मेरे फेवरेट हैं।” वहीं कई लोगों ने हार्ट इमोजी शेयर करते हुए दोनों को पावरफुल पॉलिटिशियन करार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version