एंटरटेनमेंट

कंगना रनौत का फिर चला तंज वाला तीर, अनन्या पांडे को फिर कर डाला ट्रोल!

Published

on

बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। बेबाकी से अपनी बात रखने वाली कंगना का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अनन्या पांडे, सारा अली खान और जाह्नवी कपूर में से बेहतर अभिनेत्री चुनती नजर आ रही हैं।

वायरल वीडियो से मचा बवाल

दरअसल, एक इवेंट के दौरान कंगना से पूछा गया कि इन तीनों में से उन्हें कौन बेहतर एक्ट्रेस लगती हैं। इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “लेट्स गो विद अनन्या पांडे।” इतना कहते ही वह हंस पड़ीं। उनकी इस हंसी को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स का कहना है कि कंगना ने अपने खास अंदाज में अनन्या को ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा कि कंगना की हंसी ही सब कुछ बयान कर गई, तो वहीं दूसरे ने कमेंट किया कि उनका कटाक्ष वाकई अलग ही स्तर का था। कुछ फैंस ने तो यहां तक कह दिया कि अगर कभी कंगना और अनन्या साथ में फिल्म करें तो मजा आ जाए।

हंसी पर सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया

यह पहली बार नहीं है जब कंगना ने अनन्या पर तंज कसा हो। इससे पहले The Kapil Sharma Show में भी उन्होंने इशारों-इशारों में अनन्या को निशाने पर लिया था। शो में जब उनसे पूछा गया कि बॉलीवुड में ‘बिंबो’ किसे कहा जा सकता है, तो कंगना ने जवाब दिया कि जो यह दावा करे कि वह अपनी जुबान से अपनी नाक को छू सकती है, वही ‘बिंबो’ है। दरअसल, इससे पहले अनन्या पांडे ने उसी शो में मजाक-मजाक में कहा था कि वह अपनी जीभ से अपनी नाक को छू सकती हैं और उन्होंने ऐसा करके भी दिखाया था। कंगना का वह बयान भी खूब वायरल हुआ और उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

आखिरी बार इस फिल्म में दिखी थीं कंगना

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना हाल ही में अपनी फिल्म Emergency में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi का किरदार निभाया। इस फिल्म में कंगना ने अभिनय के साथ-साथ निर्देशन और सह-निर्माण की जिम्मेदारी भी संभाली थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई और इसे निराशाजनक प्रतिक्रिया मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version