एंटरटेनमेंट

साउथ एक्टर मयूर पटेल का हुआ कार एक्सीडेंट, नशे में ठोकीं 4 गाड़ियां; FIR दर्ज

Published

on

साउथ इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। कन्नड़ फिल्म अभिनेता मयूर पटेल पर नशे की हालत में लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि मयूर ने अपनी फॉर्च्यूनर कार तेज रफ्तार में चलाते हुए सड़क किनारे खड़ी चार गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

एक्टर के खिलाफ दर्ज हुई FIR

हादसे के बाद बेंगलुरु में मयूर पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता का नाम श्रीनिवास बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक्टर की कार को जब्त कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा बेंगलुरु के ओल्ड एयरपोर्ट रोड स्थित कमांडो अस्पताल सिग्नल के पास हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मयूर नशे की हालत में तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे और सिग्नल पर पीछे से खड़ी कारों में उनकी फॉर्च्यूनर जा भिड़ी। सूचना मिलने पर हलासुरु ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और एक्टर को हिरासत में लेकर ड्रिंक एंड ड्राइव टेस्ट कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।

बीमा भी था एक्सपायर

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि जिस फॉर्च्यूनर कार से हादसा हुआ, उसका बीमा पहले ही समाप्त हो चुका था। फिलहाल पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और हलासुरु ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पीड़ित का छलका दर्द

रिपोर्ट्स के मुताबिक शिकायतकर्ता श्रीनिवास की कार इस हादसे में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। श्रीनिवास ने पुलिस स्टेशन के बाहर रोते हुए कहा, “मैंने एक हफ्ते पहले ही पत्नी के गहने गिरवी रखकर यह नई कार खरीदी थी। इसी गाड़ी को कंपनी में किराए पर चलाकर घर का खर्च चला रहा था। 5 फरवरी को पहली किस्त देनी है। अगर कार ही खराब हो गई तो कर्ज कैसे चुकाऊंगा?” फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version