एंटरटेनमेंट

Kapil Sharma ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से लिया खुलेआम पंगा? इशारों-इशारों में साधा निशाना

Published

on

मंगलवार को नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने कई नए प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया। इसी इवेंट में मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी। कपिल अपने पूरे कॉमेडी गैंग के साथ मंच पर नजर आए, जहां उनके सुपरहिट कॉमेडी शो के पांचवें सीजन की अनाउंसमेंट की गई। इस मौके पर कपिल शर्मा के साथ नवजोत सिंह सिद्धू, कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरन सिंह और कीकू शारदा भी मौजूद थे। इवेंट के दौरान कपिल हमेशा की तरह मस्ती के मूड में दिखाई दिए।

कपिल शर्मा ने सरेआम किया बिश्नोई पर कमेंट?

इसी बीच कपिल शर्मा ने इशारों-इशारों में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर भी टिप्पणी कर दी, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े। दरअसल, नेटफ्लिक्स इंडिया की सीईओ मोनिका शेरगिल स्टेज पर कपिल से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने नेटफ्लिक्स के साथ कपिल की लंबी और सफल जर्नी की तारीफ करते हुए कहा, “हमारी नजर, इंडिया की नजर तो काफी समय से आप पर है कपिल, बस उम्मीद है कि 11 मुल्कों की पुलिस की नजर आप पर न हो।”

कपिल शर्मा ने बिश्नोई का उड़ाया मजाक?

मोनिका की यह बात सुनते ही माहौल हंसी से गूंज उठा। कपिल ने भी तुरंत मजेदार जवाब देते हुए कहा, “एक-दो मुल्कों के गैंगस्टर भी आजकल लगे हुए हैं।” यह कहते ही वह खुद भी जोर से हंस पड़े। हालांकि, तुरंत उन्हें एहसास हुआ कि इवेंट लाइव चल रहा है, तो उन्होंने मजाक में मीडिया से कहा, “इस बात को काट देना।” इसके बाद उन्होंने पैपराजी से भी हंसी-मजाक करते हुए कहा, “मोबाइल छोड़ दो, कहां जाओगे इतनी शूटिंग करके।”

‘कैप्स कैफे’ पर कई बार हुई फायरिंग

कपिल के इस बयान को सोशल मीडिया यूजर्स ने सीधे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जोड़ दिया। इसकी वजह यह है कि पिछले साल कपिल शर्मा के कनाडा स्थित ‘कैप्स कैफे’ पर फायरिंग की घटना सामने आई थी। हालांकि, इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था, लेकिन कैफे की प्रॉपर्टी को नुकसान जरूर पहुंचा था।

जानकारी के मुताबिक, कपिल शर्मा के कैफे पर अब तक तीन बार फायरिंग हो चुकी है। पहला हमला 10 जुलाई, दूसरा 7 अगस्त और तीसरा 16 अक्टूबर को किया गया था। इन हमलों की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों और कुलवीर सिद्धू, साथ ही बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के ऑपरेटिव हरजीत सिंह लड्डी ने ली थी। लगातार हमलों और धमकियों के बावजूद कपिल शर्मा ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने दहशत के माहौल में भी खुद को और अपने चाहने वालों को कॉन्फिडेंट बनाए रखा और अपने काम पर फोकस जारी रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version