एंटरटेनमेंट

मां बनने के बाद कैसी दिखती हैं Katrina Kaif? विहान कौशल के जन्म के बाद पहली बार नजर आईं एक्ट्रेस

Published

on

एक्ट्रेस Katrina Kaif और Vicky Kaushal ने 7 नवंबर 2025 को अपने बेटे विहान कौशल का स्वागत किया। बेटे के जन्म के बाद जहां विक्की कई इवेंट्स में नजर आए, वहीं फैंस कैटरीना की पहली पब्लिक अपीयरेंस का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार मंगलवार रात वह बेटे के जन्म के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखाई दीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

मास्क में दिखीं कैटरीना

कैटरीना अपनी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला के साथ स्पॉट हुईं। उन्होंने ब्लैक जैकेट पहनी थी और बालों को पोनीटेल में बांधा हुआ था। कार में बैठते समय उन्होंने फैंस की ओर हाथ हिलाकर मुस्कुराते हुए अभिवादन किया। हालांकि उन्होंने पैपराजी के सामने मास्क नहीं हटाया।वीडियो सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार बरसाया। किसी ने लिखा कि मास्क के बावजूद उनके चेहरे की खुशी साफ नजर आ रही है। एक अन्य यूजर ने उनके ग्लो और स्किन की तारीफ की, तो किसी ने कहा कि वह बेहद खुश और स्वस्थ दिख रही हैं। कई लोगों ने उनकी खूबसूरती और पॉजिटिव एनर्जी की सराहना की।

आखिरी बार इस फिल्म में आई थीं नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म Merry Christmas में नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन Sriram Raghavan ने किया था और उनके साथ Vijay Sethupathi लीड रोल में थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन ओटीटी पर इसे दर्शकों की सराहना मिली।

शूटिंग में बिजी हैं विक्की कौशल

वहीं विक्की कौशल हाल ही में फिल्म Chhaava में नजर आए, जो बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इन दिनों वह Love & War की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन Sanjay Leela Bhansali कर रहे हैं। फिल्म में Ranbir Kapoor और Alia Bhatt भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिलहाल इसकी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version