एंटरटेनमेंट

Kritika Kamra और Gaurav Kapur की शादी की डेट रिवील, लैविश वेडिंग या रजिस्टर मैरिज… किस अंदाज में एक होंगे कपल?

Published

on

अभिनेत्री कृतिका कामरा और टीवी प्रेजेंटर व क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर की जोड़ी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। रिश्ते को ऑफिशियल करने के बाद से ही दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं तेज थीं, और अब खबर है कि यह कपल मार्च में सात फेरे लेने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कृतिका और गौरव 11 मार्च को मुंबई में रजिस्टर मैरिज करेंगे, जिसके बाद एक खास रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित की जाएगी।

कैसे होगी कृतिका और गौरव की शादी?

बताया जा रहा है कि शादी समारोह गौरव कपूर के मुंबई स्थित घर पर बेहद निजी अंदाज में होगा। रजिस्टर मैरिज में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, कपल के करीबी सूत्र ने बताया कि दोनों अपनी शादी को सादगीपूर्ण लेकिन यादगार बनाना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि समारोह दिखावे से दूर, पर्सनल और अर्थपूर्ण हो, साथ ही उनकी शख्सियत—मिलनसार, जुड़े हुए और एलिगेंट—की झलक भी उसमें साफ नजर आए।

रजिस्टर मैरिज करेगा कपल

रजिस्टर मैरिज के बाद 12 मार्च को एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। शादी और रिसेप्शन की तैयारियां जोरों पर हैं और कपल इस खास मौके को पूरी तरह एंजॉय करना चाहता है। यही वजह है कि दोनों अपने-अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पहले ही पूरा करने में जुटे हैं, ताकि जश्न के दौरान वे पूरी तरह फ्री रह सकें।

क्लासी और लग्जरी होगा रिसेप्शन

रिसेप्शन की शाम को एक खास पार्टी का भी आयोजन होगा, जिसमें भव्यता से ज्यादा क्लासी और लग्जरी अंदाज देखने को मिलेगा। इस समारोह में परिवार, करीबी दोस्त और क्रिकेट व फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी चेहरे शामिल हो सकते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो कृतिका हाल ही में एक इंडिपेंडेंट फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो मार्च के पहले हफ्ते तक पूरी होने की उम्मीद है। वहीं, गौरव अपने वर्ल्ड कप होस्टिंग कमिटमेंट्स के चलते व्यस्त शेड्यूल संभाल रहे हैं, लेकिन शादी के लिए दोनों ने खास प्लानिंग कर रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version