एंटरटेनमेंट
Kritika Kamra और Gaurav Kapur की शादी में दिखेगी मिनिमल थीम, इंटिमेट वेडिंग में कौन-कौन होगा शामिल?
पॉपुलर एक्ट्रेस कृतिका कामरा जल्द ही अपने लॉन्गटाइम पार्टनर और टीवी कमेंटेटर गौरव कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। कपल ने ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग की बजाय एक मॉडर्न, मिनिमल और इंटिमेट सेलिब्रेशन को चुना है, जो उनकी सादगी भरी सोच को दर्शाता है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने तय किया है कि शादी दिखावे से ज्यादा मायने और भावनाओं पर आधारित हो। यही वजह है कि उन्होंने बड़ी और भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग का विकल्प छोड़कर मार्च 2026 में मुंबई में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी करने का फैसला किया है।
किस स्टाइल में होगी कृतिका और गौरव की शादी?
कपल के करीबी सूत्र ने बताया कि “कृतिका और गौरव के लिए शादी का मतलब भव्यता नहीं, बल्कि उसका महत्व है। वे चाहते हैं कि उनका खास दिन उनकी पर्सनैलिटी और साझा मूल्यों को दर्शाए। हर छोटी-बड़ी डिटेल को बेहद सोच-समझकर चुना जा रहा है।” सजावट से लेकर स्टाइलिंग तक, हर पहलू में एक क्लीन, एलिगेंट और कंटेम्पररी थीम देखने को मिलेगी। यह फैसला किसी ट्रेंड को फॉलो करने के लिए नहीं, बल्कि अपनी असल पहचान को बनाए रखने के लिए लिया गया है।
पैपराजी ने किया था स्पॉट
हाल ही में दोनों को शहर में साथ स्पॉट किया गया, जहां वे अपनी लग्जरी कार से उतरते नजर आए। कैजुअल लुक में भी दोनों की केमिस्ट्री साफ झलक रही थी। उन्होंने पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज दिए और फिर उन्हें बाय कहकर रवाना हो गए।
इस अंदाज में ऑफिशियल किया था रिश्ता
बता दें कि कृतिका और गौरव ने दिसंबर 2025 में अपने रिश्ते को हल्के-फुल्के अंदाज में ऑफिशियल किया था। उन्होंने साथ में कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनका कैप्शन था – “Breakfast with।” तस्वीरों में दोनों मैचिंग स्नीकर्स पहने नजर आए थे, और एक तस्वीर पर मजाकिया अंदाज में लिखा था, “Does it have to be this cheesy?” अब फैंस को उनके इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार है, जहां सादगी और प्यार का खूबसूरत संगम देखने को मिलेगा।