एंटरटेनमेंट
Kritika Kamra कल करेंगी Gaurav Kapur से शादी, ‘वेडिंग आफ्टर पार्टी’ का इनविटेशन कार्ड वायरल
टीवी, फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी खास पहचान बना चुकीं अभिनेत्री Kritika Kamra अब अपनी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही हैं। वह 11 मार्च को Gaurav Kapur के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। खास बात यह है कि दोनों किसी भव्य समारोह की बजाय परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज करने वाले हैं।
सादगी से होगी शादी
कृतिका और गौरव ने अपनी शादी को बेहद सादगी से करने का फैसला किया है। दोनों सिर्फ परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के बीच शादी रजिस्टर कराएंगे। हालांकि शादी के बाद दोस्तों और खास मेहमानों के लिए एक खास वेडिंग आफ्टर पार्टी का आयोजन किया गया है।
आफ्टर पार्टी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल
इस वेडिंग आफ्टर पार्टी का इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कार्ड का अंदाज भी काफी अलग और दिलचस्प है। इसमें लिखा है, “हम आपके साथ अपनी शादी को सेलिब्रेट करना चाहते हैं। जल्दी आइएगा, और जितना चाहे उतना रुकिएगा।” यह आफ्टर पार्टी 12 मार्च को आयोजित की जाएगी।
मुंबई में होगा खास सेलिब्रेशन
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की वेडिंग आफ्टर पार्टी मुंबई में आयोजित की जाएगी। यह खास सेलिब्रेशन एक जैज लाउंज में रखा गया है, जहां मेहमानों के लिए म्यूजिक और सुकून भरा माहौल तैयार किया गया है। इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट जगत से जुड़े कई सेलेब्स के शामिल होने की उम्मीद है।
टीवी से फिल्मों तक का सफर
वर्कफ्रंट की बात करें तो कृतिका कामरा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के लोकप्रिय शो Kitani Mohabbat Hai से की थी। यह शो काफी हिट रहा था और इसी से उन्हें पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया और फिर फिल्मों व वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखा। पिछले साल वह फिल्म The Great Indian Shamsuddin Family में नजर आई थीं, जिसमें उनके अभिनय को भी सराहा गया।