रिलिजन
महाशिवरात्रि पर किया ये खास काम तो मिलेगा मनचाहा पार्टनर, भगवान शिव की खूब बरसेगी कृपा
महाशिवरात्रि का पावन पर्व इस साल 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा। यह दिन शिवभक्तों के लिए अत्यंत विशेष माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना और उपवास रखने से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं और जीवनसाथी की प्राप्ति की कामना पूरी होती है। कहा जाता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। इसी तरह, श्रद्धा और विधि के साथ किए गए छोटे-छोटे उपाय जीवन में सुखद वैवाहिक जीवन और योग्य जीवनसाथी दिलाने में मदद करते हैं।
महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त 2026
रात्रि प्रथम प्रहर: 06:39 PM – 09:45 PM
रात्रि द्वितीय प्रहर: 09:45 PM – 12:52 AM
रात्रि तृतीय प्रहर: 12:52 AM – 03:59 AM
रात्रि चतुर्थ प्रहर: 03:59 AM – 07:06 AM
निशिता काल: 12:28 AM – 01:17 AM
महाशिवरात्रि पर विशेष उपाय
केसर वाला दूध अर्पित करें
शिवलिंग पर केसर मिलाकर दूध अर्पित करें और लगातार ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
साथ ही माता पार्वती को लाल चुनरी और चूड़ियाँ चढ़ाएं। ऐसा करने से मनचाहा वर प्राप्त होता है।
दूर्वा और जलाभिषेक
जल में दूर्वा मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इस दौरान चंदन का तिलक करें और अपनी मनोकामनाओं का स्मरण करें।
उपवास और मंत्र जाप
महाशिवरात्रि पर उपवास रखें। जलाभिषेक के बाद ॐ गौरीशंकराय नमः मंत्र का जाप करें और शिव-पार्वती की चालीसा का पाठ करें। यह प्रेम जीवन को सुखमय बनाता है।
दान करें
अपनी क्षमता अनुसार इस दिन दान करें। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
शहद और चंदन अर्पित करें
शिवलिंग पर शहद और चंदन अर्पित करें। इसके बाद शिव चालीसा का पाठ करें और शिव के 108 नामों का जाप करें। यह योग्य जीवनसाथी पाने में मदद करता है।
कच्चा दूध और मंत्र
शिवलिंग पर कच्चा दूध से अभिषेक करें और प्रभु के मंत्रों का जाप करें। इससे रिश्तों में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
बेलपत्र और पुष्प अर्पित करें
शिवलिंग पर 21 बेलपत्र रखें। साथ में भांग, धतूरा और सफेद पुष्प अर्पित करें। ऐसा करने से प्रेम विवाह की कामना पूरी होती है।