एंटरटेनमेंट

Malaika Arora ने इस शख्स के साथ रोम में मनाया वैलेंटाइन डे? वायरल हुई फोटो, दोनों की उम्र में 19 साल का अंतर!

Published

on

बॉलीवुड अभिनेत्री Malaika Arora की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज़ में वह एक शख्स के साथ सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं। दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर इटली के रोम में वैलेंटाइन डे के मौके पर ली गई है। फोटो में उनके साथ नजर आ रहे शख्स को हीरा कारोबारी Harsh Mehta बताया जा रहा है।

मलाइका की फोटो हुई वायरल

पिछले कुछ समय से दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है, जिसके बाद इनके रिलेशनशिप की चर्चाएं सोशल मीडिया पर तेज हो गई हैं। हालांकि, Arjun Kapoor से ब्रेकअप के बाद मलाइका कई बार हर्ष के साथ स्पॉट हुई हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी अब तक अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

मलाइका ने रोम में सेलिब्रेट किया वैलेंटाइन डे

वायरल तस्वीर को एक रेडिट यूजर ने शेयर किया है। पोस्ट में दावा किया गया कि मलाइका और हर्ष ने रोम में साथ में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। हालांकि इस फोटो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह फोटो किसी प्रमोशनल मकसद से ली गई लगती है, तो वहीं कुछ लोगों ने फोटो की लाइटिंग और प्रेजेंटेशन पर सवाल उठाए हैं।

दोनों के बीच करीब 19 साल का अंतर

कई यूजर्स ने दोनों के बीच उम्र के अंतर को लेकर भी कमेंट किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका की उम्र 52 साल बताई जा रही है, जबकि हर्ष 33 साल के हैं। दोनों के बीच करीब 19 साल का अंतर बताया जा रहा है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। गौरतलब है कि मलाइका इससे पहले अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं और दोनों के बीच 12 साल का एज गैप था। अर्जुन से पहले मलाइका की शादी Arbaaz Khan से हुई थी, जो बाद में खत्म हो गई। फिलहाल वायरल तस्वीरों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है, लेकिन सच क्या है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version