स्पोर्ट्स
IPL 2026 से पहले झटका! लंगड़ाते दिखे MS Dhoni, वायरल वीडियो ने बढ़ाई टेंशन
IPL 2026 की शुरुआत में अब महज एक हफ्ते का समय बचा है और सभी टीमें इस बड़े टूर्नामेंट के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं। इस सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं फैंस खासतौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के मैच का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि करीब एक साल बाद महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर नजर आएंगे।
वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एमएस धोनी लंगड़ाते हुए चलते दिख रहे हैं। प्रैक्टिस सेशन के बाद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद फैंस उनकी फिटनेस को लेकर चिंतित हो गए हैं।
क्या धोनी हैं चोटिल?
एमएस धोनी 2023 से ही घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं। 2023 में उन्होंने घुटने की सर्जरी करवाई थी। इसके बावजूद वह लगातार IPL खेलते और विकेटकीपिंग करते रहे। हालिया वीडियो में उनके चलने के अंदाज से साफ नजर आ रहा है कि उनके पैर में कुछ परेशानी हो सकती है।
विकेटकीपिंग पर सस्पेंस
अगर धोनी पूरी तरह फिट नहीं होते हैं, तो IPL 2026 में वह विकेटकीपिंग करते नजर नहीं आ सकते। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के पास संजू सैमसन जैसे विकल्प मौजूद हैं, जो जरूरत पड़ने पर कीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
इम्पैक्ट प्लेयर बन सकते हैं धोनी
संभावना यह भी जताई जा रही है कि धोनी इस सीजन में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेल सकते हैं। पिछले सीजन में रोहित शर्मा ने भी कुछ मैचों में इसी भूमिका में खेला था। ऐसे में धोनी भी सीमित भूमिका में टीम को योगदान दे सकते हैं।
पहला मैच तय करेगा रोल
चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2026 में पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेला जाएगा। इसी मैच से साफ हो जाएगा कि इस सीजन में एमएस धोनी की भूमिका क्या रहने वाली है। धोनी के फैंस उनके मैदान पर उतरने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह पूरी तरह फिट होकर वापसी करते हैं या फिर अलग भूमिका में नजर आते हैं।