स्पोर्ट्स

क्या खत्म होने वाला है धोनी का IPL सफर? इरफान पठान ने दिया बड़ा इशारा

Published

on

MS Dhoni के फैंस के लिए आईपीएल का हर सीजन खास होता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी साल में सिर्फ Indian Premier League में ही खेलते नजर आते हैं। अब IPL 2026 की शुरुआत में करीब दो हफ्ते का समय बचा है और फैंस एक बार फिर उन्हें मैदान पर देखने के लिए उत्साहित हैं। हर सीजन की तरह इस बार भी फैंस के मन में यही सवाल है कि कहीं यह धोनी का आखिरी IPL तो नहीं होगा। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर Irfan Pathan ने धोनी के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है।

क्या IPL 2026 होगा धोनी का आखिरी सीजन?

जियोहॉटस्टार के एक शो में बात करते हुए Irfan Pathan ने कहा कि यह संभव है कि 2026 का सीजन बतौर खिलाड़ी धोनी का आखिरी IPL हो। उन्होंने कहा, “Chennai Super Kings की टीम एमएस धोनी के बिना अधूरी है। शायद हम उन्हें आखिरी बार पीली जर्सी में देखेंगे। CSK और IPL के बारे में उनके बिना सोचना बेहद मुश्किल है। जैसे ही IPL करीब आता है, धोनी दोबारा खेलते हुए नजर आते हैं। इस बार वह पूरी तरह तैयार और फिट दिख रहे हैं।”

नए लीडर तैयार करने पर रहेगा फोकस

इरफान पठान का मानना है कि इस सीजन धोनी टीम में नए लीडर्स तैयार करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भले ही धोनी हर मैच खेलें या नहीं, लेकिन ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी टीम के लिए काफी अहम होगी। पठान के मुताबिक, Sanju Samson को भी इसका फायदा मिल सकता है, क्योंकि वह भी लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा हो सकते हैं।

गायकवाड़ के साथ बनेगा लीडरशिप ग्रुप

उन्होंने आगे कहा कि Ruturaj Gaikwad टीम के कप्तान होंगे, लेकिन टीम मैनेजमेंट भविष्य को ध्यान में रखते हुए दो-तीन खिलाड़ियों को लीडरशिप के लिए तैयार करेगा। इस प्रक्रिया में धोनी अहम भूमिका निभाएंगे। पठान ने यह भी कहा कि धोनी की फिटनेस और बल्लेबाजी क्रम को लेकर सवाल जरूर रहेंगे, लेकिन CSK मैनेजमेंट धीरे-धीरे फैसले लेगी। साथ ही टीम यह भी चाहेगी कि अगर यह उनका आखिरी सीजन हो, तो उन्हें छठी IPL ट्रॉफी के साथ शानदार फेयरवेल दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version