एंटरटेनमेंट

नकुल मेहता के लिए गुड लुक्स कैसे बने रिजेक्शन का कारण? हाथ से निकली फिल्म

Published

on

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता नकुल मेहता ने हाल ही में अपने करियर से जुड़ा एक चौंकाने वाला किस्सा साझा किया है। इश्कबाज़ और प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा जैसे हिट शोज़ से घर-घर पहचान बनाने वाले नकुल ने खुलासा किया कि उन्हें एक बड़ी हिंदी फिल्म से सिर्फ इसलिए बाहर कर दिया गया, क्योंकि वे उस किरदार के लिए “बहुत ज्यादा गुड लुकिंग” माने गए।

नकुल को गुड लुकिंग होना पड़ा महंगा

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में नकुल ने बताया कि वह एक मशहूर निर्माता-निर्देशक की फिल्म के सीक्वल का हिस्सा बनने वाले थे। उन्होंने कहा, “सब कुछ तय हो चुका था। फोटोशूट हो गया था और डेट्स भी लॉक थीं। मैं एक एक्टिंग वर्कशॉप में था, तभी डायरेक्टर का फोन आया।” नकुल के मुताबिक, डायरेक्टर ने उनसे कहा, “मैंने इस बारे में सोचा और मुझे लगता है कि तुम इस किरदार के लिए कुछ ज्यादा ही गुड लुकिंग हो।”

नकुल मेहता ने किया खुलासा

अभिनेता ने आगे बताया कि उन्हें राजस्थान के एक राजकुमार का किरदार निभाना था, जिससे यह वजह उन्हें और भी अजीब लगी। नकुल ने कहा, “मैं काफी समय तक सोचता रहा कि मेरे लुक्स का उस किरदार से क्या लेना-देना है। बाद में मुझे लगा कि शायद उनके पास कोई और ठोस वजह नहीं थी, इसलिए ऐसा कह दिया गया।” नकुल ने यह भी खुलासा किया कि वह फिल्म कभी बन ही नहीं पाई और हाल ही में वही निर्देशक किसी अन्य मामले में जेल भी जा चुके हैं।

नकुल मेहता की वर्क लाइफ

अगर नकुल मेहता के हालिया काम की बात करें, तो वह हाल ही में वेब सीरीज Space Gen–Chandrayaan में नजर आए थे। TVF के बैनर तले बनी इस सीरीज का निर्देशन अरुणाभ कुमार ने किया है। शो में नकुल के साथ श्रिया सरन भी अहम भूमिका में दिखाई दीं। यह सीरीज भारत के चंद्रयान-2 मिशन की असफलता से लेकर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता तक की कहानी को दर्शाती है। शो को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है और यह फिलहाल Jio Hotstar पर स्ट्रीम हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version