एंटरटेनमेंट

‘मिसमैच्ड सीजन 4’ जल्द देगा नेटफ्लिक्स पर दस्तक, डिंपल और ऋषि की लव स्टोरी देखने के लिए बेताब हुए फैंस

Published

on

नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को अपने कई नए शोज और सीजन का ऐलान किया, जिसमें ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे पॉपुलर रोमांटिक सीरीज ‘मिसमैच्ड’ का सीजन 4 भी शामिल है। इस घोषणा के बाद से ही फैंस इस बहुप्रतीक्षित सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात यह है कि सीजन 4 का अनाउंसमेंट वीडियो भी सीरीज की तरह ही बेहद क्यूट और इमोशनल बताया जा रहा है, जिसे देखकर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

‘मिसमैच्ड सीजन 4’ का हुआ अनोउंसमेंट

सीजन 4 के अनाउंसमेंट वीडियो में रोहित सराफ और प्राजक्ता कोहली नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के जरिए दोनों कलाकार फैंस को ‘मिसमैच्ड’ के सीजन 1 से लेकर सीजन 3 तक के सफर पर ले जाते हैं। यह अनाउंसमेंट वीडियो इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें उनकी पूरी लव स्टोरी की झलक दिखाई गई है।

वीडियो में दिखी तीनों सीजन की झलक

वीडियो में सीजन 1 की शुरुआत, जहां दोनों की लव स्टोरी शुरू होती है, सीजन 2 में उनके ब्रेकअप की कहानी और सीजन 3 में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप, सगाई और फिर अलग होने तक का सफर दिखाया गया है।

वीडियो देख फैंस हुए एक्साइटेड

अनाउंसमेंट वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन भी आने लगे। एक यूजर ने लिखा, “अनाउंसमेंट वीडियो देखकर ही रोना आ गया, प्लीज सीजन 4 जल्दी रिलीज करो।” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “प्लीज सीजन 4 की एंडिंग हैप्पी रखना।” एक फैन ने लिखा, “ऋषि सिंह शेखावत वापस आ गया है, बहुत खुश हूं।” जबकि एक और यूजर ने भावुक होते हुए लिखा, “ये मिसमैच्ड का फाइनल सीजन है, ये बात मुझे अंदर से तोड़ रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version