एंटरटेनमेंट

O’Romeo BO Collection Day 3: भारत-पाक मैच के कारण कम हुई सिनेमाघरों में भीड़, तीसरे दिन कम हुआ कलेक्शन

Published

on

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और एक्ट्रेस त्रिप्ती डिमरी की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज के साथ ही फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और पहले दो दिनों में इसने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई। खासकर युवाओं के बीच फिल्म की केमिस्ट्री और म्यूज़िक को काफी पसंद किया गया।

‘ओ रोमियो’ को कैसा मिल रहा रिस्पांस?

फिल्म ने ओपनिंग डे पर 8.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जो कि एक रोमांटिक थ्रिलर के लिए अच्छी शुरुआत मानी जा रही है। दूसरे दिन वैलेंटाइन डे का फायदा फिल्म को साफ तौर पर मिला और इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला। दूसरे दिन फिल्म ने 12.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे दो दिनों का कुल कलेक्शन 20 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

तीसरे दिन दिखी गिरावट

हालांकि, पहले रविवार को फिल्म से और ज्यादा कमाई की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन भारत-पाकिस्तान मैच (IND vs PAK) के कारण सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या अपेक्षा से कम रही। हाई-वोल्टेज क्रिकेट मुकाबले ने फिल्म की कमाई पर असर डाला। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने करीब 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

‘ओ रोमियो’ का टोटल कलेक्शन

इस तरह तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 29.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकडेज़ में फिल्म अपनी पकड़ बनाए रख पाती है या नहीं। अगर माउथ पब्लिसिटी मजबूत रही, तो आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में फिर से उछाल देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version