एंटरटेनमेंट

O Romeo BO Collection Day 4: शाहिद कपूर की फिल्म सिनेमाघरों में पड़ी ठंडी? जानिए कितना हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Published

on

O Romeo Box Office Collection Day 4: Shahid Kapoor की फिल्म ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए चार दिन पूरे हो चुके हैं। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में हल्का उछाल देखने को मिला था, लेकिन अब चौथे दिन कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर स्टारकास्ट की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है, बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। रिलीज से पहले दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन मौजूदा आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।

चौथे दिन का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ओ रोमियो’ ने चौथे दिन 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की। हिंदी ऑक्यूपेंसी 11.62% रही। मॉर्निंग शोज में 7.12%, दोपहर के शोज में 11.92%, शाम के शोज में 11.53% और नाइट शोज में 15.89% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 34.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 45.60 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। हालांकि आने वाले दिनों में कलेक्शन में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है, लेकिन फिलहाल ट्रेंड गिरावट की ओर इशारा कर रहा है।

स्टारकास्ट की दमदार परफॉर्मेंस

फिल्म में Triptii Dimri, Avinash Tiwary, Vikrant Massey, Nana Patekar, Farida Jalal, Disha Patani और Tamannaah Bhatia अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। सभी कलाकारों की अदाकारी को दर्शकों ने खूब सराहा है। खासतौर पर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की नई जोड़ी को स्क्रीन पर पहली बार देखने का अनुभव दर्शकों को पसंद आया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version