एंटरटेनमेंट
O Romeo Cast Fees: शाहिद कपूर से तृप्ति डिमरी तक, जानें किसने वसूली कितनी फीस?
शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर देख फैंस की दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं। ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गई। ‘ओ रोमियो’ के ट्रेलर में शाहिद का इंटेंस और दमदार लुक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर फिल्म ‘ओ रोमियो’ की स्टारकास्ट की फीस को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से ऑडियंस को काफी उम्मीद है।
‘ओ रोमियो’ के लिए शाहिद ने चार्ज की कितनी फीस?
रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म ‘ओ रोमियो’ के लिए शाहिद कपूर ने करीब 45 करोड़ रुपये चर्चा किए हैं, जो उनके करियर की सबसे बड़ी फीस बताई जा रही है। वहीं, फिल्म की लीड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को इस किरदार के लिए 6 करोड़ रुपये मिले हैं। उनके लिए ये फिल्म काफी अहम समझी जा रही है। अविनाश तिवारी भी फिल्म में गजब का रोल निभाते नजर आएंगे और उन्होंने इसके लिए करीब 7 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। जिससे पता चलता है कि मेकर्स ने मजबूत स्टारकास्ट चुनने के लिए खुलकर पैसा खर्च किया है।
बाकी स्टार्स ने ली कितनी फीस?
इसके अलावा तमन्ना भाटिया को भी फिल्म में काम करने के लिए 7 करोड़ रुपये की फीस दी गई है। नाना पाटेकर जैसे एक्टर खास किरदार में दिखाई देने वाले हैं और उन्हें इसके लिए 4 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं, दिशा पटानी फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस और आइटम सॉन्ग से लोगों के दिल दिल चुराएंगी, जिसके लिए उन्हें 2 करोड़ रुपये चुकाए गए हैं। 13 फरवरी को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।