एंटरटेनमेंट
Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna को शादी से पहले मिला PM Modi का आशीर्वाद, खास पत्र में दी शुभकामनाएं
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कपल Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। दोनों लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा कर फैंस को हर अपडेट दे रहे हैं। इस बीच देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी उन्हें पत्र लिखकर शादी की शुभकामनाएं दी हैं।
पीएम मोदी ने भेजा शुभकामना संदेश
मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने विजय के माता-पिता को एक पत्र भेजा, जिसमें 26 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली शादी का निमंत्रण मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विजय और रश्मिका के परिवार को इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई दी। पत्र में प्रधानमंत्री ने लिखा कि यह विवाह दोनों कलाकारों के जीवन का एक नया और सुंदर अध्याय है। सात फेरे लेकर वे जीवनभर के साथी और मित्र बनेंगे।
‘रील लाइफ से भी खास होगी रियल लाइफ की कहानी’
अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने भावुक अंदाज में कहा कि विजय और रश्मिका फिल्मों की स्क्रिप्ट से भले ही परिचित हों, लेकिन उनकी असल जिंदगी की यह कहानी बड़े पर्दे के जादू से भी ज्यादा खास होगी—एक ऐसी कहानी जिसे भगवान ने खुद लिखा है। उन्होंने कामना की कि आने वाले दिन, महीने और साल दोनों के जीवन में खुशियां और सफलता लेकर आएं।
उदयपुर में होगी शाही शादी
यह शाही विवाह Udaipur स्थित Mementos by ITC Hotels Ekaya में आयोजित किया जाएगा। समारोह को निजी और खास रखा गया है, जिसमें केवल करीबी परिवारजन और दोस्त शामिल होंगे। शादी के बाद एक भव्य रिसेप्शन की भी योजना है।
‘द वेडिंग ऑफ विरोश’
रविवार को कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा की थी। उन्होंने फैंस को प्यार से ‘विरोश’ नाम देने के लिए धन्यवाद दिया और अपनी शादी को ‘द वेडिंग ऑफ विरोश’ नाम दिया। 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में दोनों सात फेरे लेंगे। फैंस इस खास पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।