एंटरटेनमेंट
बोल्ड इमेज छोड़ भक्ति में लीन Poonam Pandey, मंदिर में रोती आईं नजर; प्रेमानंद महाराज के सुने प्रवचन
बॉलीवुड अभिनेत्री Poonam Pandey अक्सर अपनी बोल्ड इमेज और विवादों को लेकर सुर्खियों में रही हैं। हालांकि इस बार वह एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं। हाल ही में उनका एक ऐसा रूप सामने आया है, जिसने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका दिया है। ग्लैमर और कॉन्ट्रोवर्सी से दूर, पूनम इस बार भक्ति के रंग में रंगी दिखाई दीं।
वृंदावन में दिखा सादगी भरा अंदाज
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में पूनम पांडे वृंदावन की गलियों में ई-रिक्शा में बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने बेहद सादगी भरा लुक अपनाया हुआ है। इसके बाद वह संत Premanand Maharaj के आश्रम में प्रवचन सुनते हुए भी दिखाई दीं। आम श्रद्धालुओं के बीच फर्श पर बैठकर भक्ति में लीन उनका यह अंदाज लोगों के लिए हैरान करने वाला था।
मंदिर में भावुक हुईं पूनम
एक अन्य वायरल वीडियो में पूनम को वृंदावन के मंदिर में भगवान के दर्शन करते देखा गया। इस दौरान वह भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू भी बहते नजर आए। उनके चेहरे पर होली के रंग लगे हुए थे। दरअसल, इन दिनों वृंदावन में होली उत्सव की शुरुआत हो चुकी है और पूरा शहर भक्ति और रंगों में सराबोर है।
सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
पूनम पांडे के इस बदले हुए रूप को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ यूजर्स ने उनके इस आध्यात्मिक रुझान का स्वागत किया और कहा कि जिंदगी में बदलाव आना अच्छी बात है। वहीं कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट या ड्रामा करार दिया। कई यूजर्स का मानना है कि शायद अभिनेत्री किसी निजी परेशानी से गुजर रही हैं, इसलिए शांति की तलाश में वृंदावन पहुंची हैं। हालांकि पूनम पांडे की ओर से इस यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ग्लैमर की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली पूनम पांडे का यह आध्यात्मिक रूप अब चर्चा का नया विषय बन गया है। देखना दिलचस्प होगा कि यह बदलाव स्थायी है या फिर महज एक क्षणिक झलक।