एंटरटेनमेंट

मशहूर इन्फ्लुएंसर प्रथमेश कदम का निधन, सोशल मीडिया पर छाया मातम

Published

on

मशहूर मराठी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रथमेश कदम का निधन हो गया है। वे अपनी मां के साथ बनाए जाने वाले मजेदार डांस और कॉमेडी वीडियो के लिए खास तौर पर जाने जाते थे, जिन्हें लाखों लोगों का प्यार मिला। उनके निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और साथी कंटेंट क्रिएटर तन्मय चंद्रमोहन पाटेकर ने इंस्टाग्राम के जरिए की।

नहीं रहे मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

तन्मय ने प्रथमेश के साथ बिताए पलों की कई तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “तू हमेशा याद रहेगा, प्रथमेश। मिस यू, भाई।” इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई। फैंस और अन्य क्रिएटर्स लगातार श्रद्धांजलि संदेश लिख रहे हैं, उनके पुराने वीडियो साझा कर रहे हैं और RIP पोस्ट कर रहे हैं।

क्या है मौत का कारण?

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि प्रथमेश कैंसर से जूझ रहे थे, हालांकि उनकी मौत के कारण को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अचानक आई इस खबर ने उनके प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

फैंस दे रहे श्रद्धांजलि

प्रथमेश कदम मराठी डिजिटल स्पेस में एक जाना-पहचाना नाम थे। अपनी मां के साथ बनाए गए हल्के-फुल्के, सादगी भरे और दिल को छू लेने वाले रील्स के जरिए उन्होंने खास पहचान बनाई थी। उनके कंटेंट में सहजता और सच्ची भावनाओं की झलक मिलती थी। निधन के समय उनके इंस्टाग्राम पर करीब 1.86 लाख फॉलोअर्स और यूट्यूब पर लगभग 16.7 हजार सब्सक्राइबर्स थे। आज सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version