एंटरटेनमेंट

‘इसे सिर्फ अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी मानता हूं’, पद्म श्री अवॉर्ड मिलने पर आर माधवन ने जताई खुशी, वायरल हुआ पोस्ट

Published

on

25 जनवरी को भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार 2026 के विजेताओं की घोषणा की। इस वर्ष 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री सहित कुल 131 विभूतियों को कला, समाज सेवा, विज्ञान समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। हर साल की तरह इस बार भी फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियों को इस सूची में जगह मिली। इन्हीं नामों में शामिल हैं फिल्म अभिनेता आर माधवन, जिन्हें कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया। इस खास उपलब्धि पर आर माधवन ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहली प्रतिक्रिया साझा की है।

माधवन ने शेयर किया पोस्ट

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान की घोषणा के बाद, माधवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि वह इस सम्मान को अत्यंत विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। उन्होंने लिखा कि यह उपलब्धि उनके सबसे बड़े सपनों से भी कहीं आगे है और वह इसे अपने पूरे परिवार की ओर से स्वीकार करते हैं, जिन्होंने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया और उन पर विश्वास बनाए रखा।

आर माधवन ने किया खास वादा

माधवन ने आगे लिखा कि यह सम्मान उनके गुरुओं के आशीर्वाद, शुभचिंतकों की दुआओं, दर्शकों के प्यार और ईश्वर की कृपा के बिना संभव नहीं था। उन्होंने इसे सिर्फ एक पुरस्कार नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि वह इसे पूरी गरिमा, ईमानदारी और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ निभाने का वादा करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आर माधवन जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म धुरंधर 2 में नजर आएंगे, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version