एंटरटेनमेंट
ये कैसे दिखने लगे Rajkummar Rao? एक्टर का हुलिया देख चौके फैंस, वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड अभिनेता Rajkummar Rao की हालिया तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। रविवार को वह एक शॉर्ट फिल्म के इवेंट में पहुंचे थे, जहां रेड कार्पेट पर उनका बदला हुआ लुक देखकर पैपराजी और फैंस दोनों हैरान रह गए। तस्वीरों में उनका वजन बढ़ा हुआ नजर आया, हेयरलाइन अलग दिखी और उनका पूरा अंदाज पहले से काफी बदला हुआ लगा। ऐसे में फैंस उनकी हेल्थ को लेकर चिंतित हो गए और सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे।
राजकुमार राव के बदले लुक का क्या है राज?
हालांकि, एक करीबी सूत्र ने मीडिया को बताया कि राजकुमार पूरी तरह स्वस्थ हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी अपकमिंग बायोपिक ‘निकम’ के लिए जानबूझकर वजन बढ़ाया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में वह अपनी उम्र से काफी बड़े एक मशहूर शख्सियत का किरदार निभा रहे हैं, जिसके लिए उन्हें शारीरिक रूप से खुद को ट्रांसफॉर्म करना पड़ा। सूत्र के मुताबिक, राजकुमार अपने इस ट्रांसफॉर्मेशन से बेहद संतुष्ट हैं और उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है।
बायोपिक के लिए बदला लुक
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बायोपिक भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Sourav Ganguly की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में गांगुली की क्रिकेट यात्रा, कप्तानी के दौर में लिए गए अहम फैसले और भारतीय क्रिकेट पर उनके प्रभाव को दिखाया जाएगा। खास बात यह है कि राजकुमार ने इस किरदार के लिए प्रोस्थेटिक्स का सहारा लेने के बजाय खुद अपनी बॉडी पर काम करना पसंद किया, ताकि किरदार ज्यादा वास्तविक लगे।
ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में राजकुमार राव
यह फिल्म निर्देशक Luv Ranjan के निर्देशन में बन रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बहुप्रतीक्षित बायोपिक दिसंबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। फिलहाल, राजकुमार राव अपने इस बड़े ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।