एंटरटेनमेंट
‘मेरे साथ हुई सबसे अच्छी चीज…’, Patralekha के जन्मदिन पर Rajkummar Rao ने लुटाया प्यार, वायरल हुआ रोमांटिक पोस्ट
हाल ही में अभिनेता राजकुमार राव अपने बदले हुए लुक को लेकर सुर्खियों में रहे। सोशल मीडिया पर उनके नए अंदाज को देखकर फैंस ने हैरानी जताई, जिस पर अभिनेता ने खुद सामने आकर सफाई भी दी। इसी बीच उन्होंने अपनी पत्नी पत्रलेखा को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ कई प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। एक फोटो में दोनों दूल्हा-दुल्हन के रूप में नजर आ रहे हैं, जबकि अन्य तस्वीरों में कपल साथ में घूमते और पूजा करते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ राजकुमार ने एक भावुक नोट भी लिखा।
पत्रलेखा के लिए राजकुमार ने लिखा बर्थडे पोस्ट
उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘माय लव, तुम्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। तुम मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत चीज हो। हमारे घर का दिल हो। मैं और पार्वती खुद को बेहद खुशकिस्मत मानते हैं कि तुम हमारी जिंदगी में हो। तुम सबसे बेहतरीन पार्टनर, मां और बेटी हो। इस अद्भुत महिला को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखे।’
सेलेब्स ने भी दी बधाई
राजकुमार की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सितारों ने भी प्यार बरसाया। अभिनेत्री दीया मिर्जा ने दिल वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी, वहीं भूमि पेडनेकर ने पत्रलेखा को टैग कर जन्मदिन की बधाई दी। अपारशक्ति खुराना, सोहा अली खान और आरती सिंह समेत कई सेलेब्स ने पोस्ट पर कमेंट्स किए हैं। बता दें कि राजकुमार और पत्रलेखा ने करीब 11 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2021 में शादी की थी। नवंबर 2025 में दोनों ने अपनी बेटी पार्वती का स्वागत किया।
ट्रांसफॉर्मेशन लुक हुआ था वायरल
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक इवेंट में राजकुमार अपने नए लुक में नजर आए थे, जिसे लेकर चर्चा छिड़ गई। फैंस ने उनके चेहरे और बालों को लेकर सवाल उठाए। इस पर अभिनेता ने स्पष्ट किया कि उनकी पहचान उनकी कला से है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी अगली बायोपिक ‘निकम’ की शूटिंग पूरी की है, जिसके लिए उन्हें शारीरिक बदलाव करने पड़े, और यह ट्रांसफॉर्मेशन उन्हें पसंद भी है।